रविवार को आईपीएल में 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमें पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा । अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद हैदराबाद की टीम अपने लय में लौट आई हैं । ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कल का मुकाबला कौन जीतेगा। आइए देखते हैं दोनों टीमों के बारे में।
रविवार को भिड़ेंगे रोहित और डेविड
मुंबई इंडियंस की बात करे तो अभी तक टीम बेहतर प्रदर्शन की है। इस सीज़न में टीम की बल्लेबाजी अच्छी चल रही है। उसके सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं। क्विंटन के पिछले दो मैचों को छोड़ दे अगर क्योंकि उन दो मैचों में वे कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन शुरुआती मैचों में उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया था वह बताता है कि वह ज्यादा दिन रनों से दूर नहीं रहेंगे। इसके अलावा मध्य क्रम में इशान किशन, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या लय में लौट आए हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन अच्छा कर रहे हैं।
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कप्तान डेविड वॉर्नर ने अच्छा प्रदर्शन किया । कप्तान डेविड वार्नर के साथ मनीष पांडे ने बखूबी निभाया। और दोनों ने अच्छी साझेदारी निभाई थी। लेकिन केन विलियमसन और जॉनी बेयरस्टो कुछ खास कर पाने में नाकाम रहे हैं । ऐसे में रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में टीम के टॉप चार बल्लेबाजों से हैदराबाद को काफी उम्मीदें हैं। सनराइजर्स की बल्लेबाजी का दारोमदार डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन और मनीष पांडेय पर है।
कल आमने सामने होंगी ये दोनों टीमें :
सनराइजर्स हैदराबाद :
डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टेनलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मुहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान एलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाईक करे यूथ एक्सप्रेस को
