जिस फिल्म का उड़ाया मजाक, सलमान खान की उसी फिल्म को मिला दर्शकों का बेशुमार प्यार

जिस फिल्म का उड़ाया मजाक

अगर हम बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान की फिल्मों की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़ एक कई हिट फ़िल्में दी है। मगर क्या आप जानते है कि सलमान खान की एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसका किसी ने मजाक बनाया था। जी हां सलमान की इस फिल्म को बचकानी कह कर नकारा गया था। हालांकि इस एक्ट्रेस ने सलमान की जिस फिल्म का मजाक उड़ाया था, उसी फिल्म को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया था। दरअसल हम यहाँ सलमान खान के करियर की सबसे पहली फिल्म मैंने प्यार किया की बात कर रहे है। इसके इलावा जिस एक्ट्रेस ने उनकी फिल्म को बचकानी कह कर नकारा था उनका नाम जीनत अमान है।

जिस फिल्म का उड़ाया मजाक

जिस फिल्म का उड़ाया मजाक, उसी फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार.. 

अब यूँ तो जीनत जी का नाम जीनत खान हुआ करता था, लेकिन पिता के निधन के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। बता दे कि जीनत जी ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। यहाँ तक कि अभिनय के मामले में वह इतनी बेहतरीन थी कि हर एक्टर के साथ उनकी जोड़ी खूबसूरत लगती थी। वही अगर हम उनकी खूबसूरती की बात करे तो अपने जमाने की वह सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाती रही है। ऐसे में जब सलमान खान की पहली फिल्म रिलीज़ होने वाली थी, तब इस फिल्म को लेकर जीनत अमान की राय मांगी गई थी।

यानि जब उन्हें इस फिल्म को लेकर रिव्यू देने के लिए कहा गया, तब उन्होंने सलमान के बारे में कहा कि यह कैसी बचकानी फिल्म है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें सलमान ने एक्टिंग भी सही से नहीं की है। हालांकि ये भगवान् की कृपा ही है जो फिल्म रिलीज़ होने के बाद सुपरहिट साबित हुई। जी हां इसी फिल्म की कामयाबी के साथ सलमान खान का बॉलीवुड में टिके रहने का संघर्ष भी शुरू हो गया था। यानि जीनत अमान ने सलमान खान की जिस फिल्म का उड़ाया मजाक, वही फिल्म कर गई कमाल। शायद इसे ही मेहनत का सही फल मिलना कहते है।

Summary
जिस फिल्म का उड़ाया मजाक, सलमान खान की उसी फिल्म को मिला दर्शकों का बेशुमार प्यार  Youth Express
Article Name
जिस फिल्म का उड़ाया मजाक, सलमान खान की उसी फिल्म को मिला दर्शकों का बेशुमार प्यार Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान की फिल्मों की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़ एक कई हिट फ़िल्में दी है। मगर क्या आप जानते है कि सलमान खान की एक फिल्म ऐसी भी थी, जिसका किसी ने मजाक बनाया था। जी हां सलमान की इस फिल्म को बचकानी कह कर नकारा गया था। हालांकि इस एक्ट्रेस ने सलमान की जिस फिल्म का मजाक उड़ाया था, उसी फिल्म को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER