आज भारतीय महिला बैटमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें कि बैडमिंटन की महिला सिंग्लस के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने शुक्रवार के दिन जापान की प्रतिद्वंद्वी अकाने यामागुची को को 56 मिनट के बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-13, 22-20 से परास्त कर दिया।
इस तरह जीता पहला गेम
दरअसल, दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी रह चुकी यामागुची के खिलाफ पीवी सिंधु की ये 19 वें मुकाबले में 12 वीं जीत हुई है। जहां वह सात बार हार चुकी है। बता दें कि क्वॉर्टर फाइनल के मुकाबले में छठी वरीय सिंधु ने पहला गेम 23 मिनट में 21-13 से जीत लिया। जहां वह गेम की शुरुआत में चौथी वरीय यामागुची ने सिंधु को अच्छी टक्कर दी। जहां सिंधु ने वापसी करते हुए गेम में वापसी की और फिर अंतर में बदलाव करते हुए इस गेम को भी जीत लिया।
ब्रेक के बाद दोनों में हुआ जबरदस्त मुकाबला
वहीं, दूसरे गेम में भी यामागुची का भी जोर दिखा और एक समय सिंधु केवल 6-4 की बढ़त पर थी। जहां सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त हासिल कर ली। जहां ब्रेक के बाद दोनों खिलाड़ियों में जबरदस्त मुकाबला हुआ। हालांकि, सिंधु ने बेहतरीन खेल जारी रखा और 14-8 से वह आगे ही रही। तभी यामागुची ने इसके बाद वापसी की और एक समय स्कोर वे अंतर कम कर 11-14 आ गई और फिर वह 15-15 तक स्कोर को पहुंचाने में सफल रही। जहां यामागुची नहीं रूकी और फिर उन्होंने 18-16 से बढ़त हासिल रखी।
खास बात
दरअसल, सिंधु ने एक बार फिर से जोर लगाया और 18-18 की बराबरी पर सफल बनी रही। इसके बाद सिंधु ने 22-20 से गेम अपने नाम करके सेमीफाइनल में जगह बना ली। आपको बता दें कि सिंधु का अब तक ओलंपिक जो प्रदर्शन रहा है वह अच्छा देखने को मिला है। जिससे वह आज सेमीफाइनल तक पहुंच गई है।


