क्वार्टर फाइनल में हार गई दीपिका, टूटा मेडल का सपना

क्वार्टर फाइनल में हार गई दीपिका, टूटा मेडल का सपना

आज ओलंपिक में दीपिका कुमारी का मुकाबला कोरिया से हुआ। जहां उनका ओलंपिक में लगातार तीसरी बार मेडल जीतने का सपना टूट गया। आपको बता दें कि दीपिका का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हुआ जहा वह हार गई। वहीं, दीपका ने चार बार सात का स्कोर हासिल किया जबकि रैंकिंग दौर में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर बनी रही तो वहीं, अन ने छह मिनट के भीतर 6.0 से जीत प्राप्त कर ली।

2016 में प्री क्वार्टर फाइनल हार गई थी दीपिका

आपको बता दें कि दीपिका कुमारी वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में प्री क्वार्टर फाइनल में हारी थी जबकि लंदन ओलंपिक में भी नंबर वन तीरंदाज के रूप में उतरने के बावजूद वह पहले दौर से ही बाहर हो गई थी। वहीं, अब ओलंपिक में अब तीरंदाजी में भारतीय चुनौती में दीपिका के पति अतनु दास बचे है जो करीब दो बार के ओलंपिक चैम्पियन ओह जिन हयेक को परास्त करके प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके है।

इनसे होगा मुकाबला

जहां उनका मुकाबला शनिवार के दिन जापान के ताकाहारू फुरूकावा से देखने को मिलेगा। जो वर्ष 2012 ओलंपिक के रजत पदक विजेता और यहां टीम कांस्य विजेता भी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका कुमारी ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूसी ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को रोमांचक शूट आफ में परास्त करके क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थी।

दस स्कोर बनाकर मुकाबला किया अपने नाम

वहीं, दीपिका ने दबाव का सामना करते हुए शूटआफ में परफेक्ट 10 स्कोर हासिल किया और रियो ओलंपिक की टीम रजत पदक विजेता परास्त कर दिया। दरअसल, एक तीर के शूटआफ में गेम शुरू होते हुए रूसी तीरंदाज दबाव में आ गई और सात ही स्कोर कर पाई जबकि दीपिका ने दस स्कोर बनाकर मुकाबला 6.5 से अपने नाम कर लिया।

मिली थी पहली जीत

जहां दीपिका की 2017 विश्व चैम्पियन के खिलाफ तीन मैचों में यह पहली जीत मिली। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी दीपिका कुमारी और अन सान का मुकाबला इसी जगह पर टोक्यो 2020 टेस्ट टूर्नामेंट में भी 2019 में हुआ था और तब भी भारतीय खिलाड़ी हार कर परास्त हो गई।

Summary
क्वार्टर फाइनल में हार गई दीपिका, टूटा मेडल का सपना
Article Name
क्वार्टर फाइनल में हार गई दीपिका, टूटा मेडल का सपना
Description
आज ओलंपिक में दीपिका कुमारी का मुकाबला कोरिया से हुआ। जहां उनका ओलंपिक में लगातार तीसरी बार मेडल जीतने का सपना टूट गया। आपको बता दें कि दीपिका का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सान से हुआ जहा वह हार गई।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER