पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में, 16 मुकाबले में 21-15 और 21-13 से जीत की दर्ज

पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में, 16 मुकाबले में 21-15 और 21-13 से जीत की दर्ज

आज टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार के दिन भारतीय महिला बैंटमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबला 21-15, 21-13 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। आपको बता दें कि 12 वें नंबर की खिलाड़ी ब्लिचफेल्ट के खिलाफ पीवी सिंधु ने छह मैचों में यह पांचवीं जीत हासील की है। जहां पीवी सिधु पदक के और नजदीक पहुंच गई है।

शुरूआत से हा कायम रखा दबदबा

वहीं, आज के इस दमदार मुकाबले में पीवी सिंधु ने खेल दिखाते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में और भी ज्यादा आक्रामक खेल दिखा। जहां महिला सिंगल्स के अंतिम 8 खिलाड़ियों में जगह बनाने उतरी सिंधु ने डेनमार्क की खिलाड़ी पर शुरुआत से ही दबदबा कायम रखा।

इसी वर्ष धाइलैंड में हुई थी हार

जहां सिंधु ने अपने ताकतवर स्मैश और कंट्रोल के दम पर 11-6 से बढ़त बनाई रखी। जहां डेनमार्क की मिया ने भी वापसी करने की कोशिश कायम रखी और सिंधु के खिलाफ अंक हासिल करके स्कोर को 14-12 पर पहुंचा दिया। फिर यहां से मैच का पूरा कंट्रोल भारतीय खिलाड़ी यानि सिंधु ने अपने हाथ में लिया और अंत में 21-15 से पहला सेट अपने नाम कर जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी वर्ष थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था।

खास बात

आपको बता दें कि इस बार टोक्यो ओलंपिक में भारत के अलावा भी और देश भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। जहां सभी खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर कर अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। तो ऐसे में भारत की बात करें तो भारत के पास एक सिल्वर मेडल आ चुका है। जहां अब पीवी सिंधु और तमाम खिलाड़ियों से भी यह उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही भारत के खाते में फिर से मेडल आएगा।

Summary
पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में, 16 मुकाबले में 21-15 और 21-13 से जीत की दर्ज
Article Name
पीवी सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में, 16 मुकाबले में 21-15 और 21-13 से जीत की दर्ज
Description
आज टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार के दिन भारतीय महिला बैंटमिटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ राउंड ऑफ 16 मुकाबला 21-15, 21-13 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER