नोवाक जोकोविच नहीं पूरा कर सके गोल्डन स्लैम का सपना, सेमीफाइनल से हुए बाहर

नोवाक जोकोविच नहीं पूरा कर सके गोल्डन स्लैम का सपना, सेमीफाइनल से हुए बाहर

आज टोक्यो ओलंपिक से सर्बिया के नोवाक जोकोविच टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में परास्त होकर हार गए और वह ओलंपिक से बाहर हो गए। आपको बता दें कि नोवाक का गोल्डन स्लैम सपना भी पूरा नहीं हो सका। क्या आपको ये पता है कि गोल्डन स्लैम का मतलब क्या होता है इसका मतलब होता है एक ही वर्ष में चारों ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक एकल स्वर्ण हासिल करना। बता दें कि जोकोविच वह इस साल ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन जीत चुके हैं जबकि यूएस ओपन का आयोजन अभी बाकी है।

इनसे हुआ था मुकाबला

वहीं, दुनिया के शीर्ष रैंकिंग के टेनिस खिलाड़ी रह चुके नोवाक जोकोविच का ओलंपिक के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में शुक्रवार के दिन  अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार का सामना करना पड़ा। जहां सर्बिया के नोवाक को जर्मनी के ज्वेरेव ने पहले सेट में पिछड़ने जाने के बाद दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 6-1 से परास्त कर दिया। हालांकि, नोवक गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने की कोशिश में लगे थे।

इनको परास्त कर पहुंचे थे सेमीफाइनल में

आपको बता दें कि नोवाक जोकोविच ने जापान के केई निशिकोरी को सीधे सेटों में परास्त करके गुरुवार के दिन टोक्यो ओलंपिक खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। जहां जोकोविच ने निशिकोरी को कोई मौका ही नहीं दिया और 6-2, 6-0 से आसान जीत हासिल की।

ये जीत चुके है चारो गोल्डन स्लैम और स्वर्ण पदक

हालांकि, बुद्धवार के दिन जोकोविच ने 16 वें वरीय एलेजांद्रो डेविडोविच पर 6-3 6-1 की जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। जिससे उनकी ‘गोल्डन स्लैम’ की उम्मीद बरकरार बनी थी। स्टेफी ग्राफ एकमात्र टेनिस खिलाड़ी जो ‘गोल्डन स्लैम’ हासिल कर चुके है। आपको बता दें कि उन्होंने 1988 में सभी चारों गोल्डन स्लैम और ओलंपिक स्वर्ण पदक एक ही कैलेंडर वर्ष में हासिल किए थे।

Summary
नोवाक जोकोविच नहीं पूरा कर सके गोल्डन स्लैम का सपना, सेमीफाइनल से हुए बाहर
Article Name
नोवाक जोकोविच नहीं पूरा कर सके गोल्डन स्लैम का सपना, सेमीफाइनल से हुए बाहर
Description
आज टोक्यो ओलंपिक से सर्बिया के नोवाक जोकोविच टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में परास्त होकर हार गए और वह ओलंपिक से बाहर हो गए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER