गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट जानना चाहते है तो जरूर पढ़े यह जानकारी

गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट

इसमें कोई शक नहीं कि जो दही हम घर पर जमाते है, वह डेरी में मिलने वाले दही से थोड़ा अलग ही होता है। अब भले ही हम कितना भी गाढ़ा दही जमाने की कोशिश क्यों न कर ले। मगर डेरी जितना गाढ़ा दही कभी नहीं जमा पाते। इसलिए आज हम आपको एकदम गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट बताना चाहते है। जिससे आप घर पर ही डेरी जैसा दही जमा पाएंगे। वैसे भी गर्मियों के मौसम में दही खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। ऐसे में अगर गाढ़ा दही मिल जाएँ तो खाने वाले को भी मजा आता है। तो चलिए अब आपको बेहतरीन दही कैसे जमाते है इस सीक्रेट के बारे में बताते है।

गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट

गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट यहाँ जाने..

1.सबसे पहले तो एक लीटर दूध ले लीजिये। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि उस दूध में पानी न मिला हो। ऐसे में अगर आप चाहे तो पैकेट वाला दूध भी ले सकते है।

2. अब दूध को गर्म कर लीजिये। गौरतलब है कि गर्म किए हुए दूध को किसी बड़े बर्तन में ही रखे। ताकि इसकी सतह बड़ी हो सके। फिर दूध को केवल उतना ही ठंडा होने दीजिये जितनी आपकी उँगलियाँ बर्दाश्त कर सकती है। यानि आपको दूध को ज्यादा ठंडा नहीं करना है।

रक्षा बंधन में अपने भाई बहन के लिए बनाएं ये ख़ास डिशेस

गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट

3. बस फिर इसमें चारो तरफ थोड़ा थोड़ा दही डाल दीजिये। जिसे हम आम भाषा में जामन भी कहते है। बता दे कि दही डालने के बाद आपको इसे चलाना नहीं है। सिर्फ हल्के हाथो से मिला देना है। इसके बाद बर्तन को ढक दीजिये और इसे किसी कपडे में लपेट कर रख दीजिये। इससे दूध की गर्मी बाहर नहीं निकल पायेगी। फिर इसे छह घंटे बाद आप फ्रिज में रख सकते है।

इतना सब करने के बाद एकदम गाढ़ा दही तैयार हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट आपने अच्छी तरह से पढ़ लिया होगा। “वैसे आपको यह जानकारी कैसी लगी और यह तरीका आपको कितना पसंद आया ये हमें जरूर बताना।”

Summary
गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट जानना चाहते है तो जरूर पढ़े यह जानकारी   Youth Express
Article Name
गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट जानना चाहते है तो जरूर पढ़े यह जानकारी Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि जो दही हम घर पर जमाते है, वह डेरी में मिलने वाले दही से थोड़ा अलग ही होता है। अब भले ही हम कितना भी गाढ़ा दही जमाने की कोशिश क्यों न कर ले। मगर डेरी जितना गाढ़ा दही कभी नहीं जमा पाते। इसलिए आज हम आपको एकदम गाढ़ा दही जमाने का सीक्रेट बताना चाहते है। जिससे आप घर पर ही डेरी जैसा दही जमा पाएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER