अगर हम बॉलीवुड के कूल विलेन्स की बात करे तो उनमे अजीत खान का नाम जरूर शामिल होगा। जी हां वही अजीत खान जिन्हे पूरी दुनिया लायन के नाम से जानती है। गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मो में विलेन का किरदार निभाने के बावजूद भी अजीत खान ने लोगो के दिलो पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वैसे आज हम आपको बताना चाहते है बॉलीवुड के विलेन अजीत खान का बेटा कौन है। अब अजीत खान के बारे में तो पूरी दुनिया ही जानती है कि वह कितने दमदार विलेन थे। उनके बोलने का तरीका, उनका स्टाइल आज भी लोग कॉपी जरूर करते है।
विलेन अजीत खान का बेटा है यह प्रसिद्ध अभिनेता..
इसके इलावा उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़ कर एक कई बेहतरीन फिल्मे दी है। जैसे कि नया दौर, जंजीर, आजाद और मिस्टर नटवरलाल आदि कई फिल्मो में वह काम कर चुके है। हालांकि अब वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी फिल्मे आज भी लोग देखना बेहद पसंद करते है। अब अगर हम उनके बेटे की बात करे तो उनके बेटे ने बॉलीवुड फिल्मो में ज्यादातर कॉमेडियन का किरदार ही निभाया है। बता दे कि उनके बेटे का नाम शहज़ाद खान है। जो कई फिल्मो में काम कर चुका है। जैसे कि कयामत से कयामत तक, अंदाज अपना अपना और हवेली आदि कई फिल्मो में काम किया है।
Sacred Games 2 Review: पंकज त्रिपाठी और नवाज़ुद्दीन की उलझी रही नयी-पुरानी गुथी
अब ऐसा हो सकता है कि उनकी फिल्मो के नाम बताने के बावजूद भी आप शहजाद खान को न पहचान पाएं। इसलिए आप यहाँ खुद उनकी तस्वीर देख सकते है। यक़ीनन तस्वीरें देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि विलेन अजीत खान का बेटा एकदम उन्ही की तरह ही दिखता है। “दोस्तों आपको अजीत खान की कौन सी फिल्म या कौन सा डायलाग सबसे ज्यादा पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”



