नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय इन बातों का रखे ध्यान

नवरात्रि में माता रानी

बता दे कि नवरात्रि का पावन त्यौहार शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है। गौरतलब है कि यह त्यौहार पूरी तरह से देवी माँ को समर्पित है। जिसमे माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बहरहाल नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जी हां क्यूकि अगर पूजा के दौरान कोई गलती हो जाएँ तो इससे आपकी पूजा में विघ्न पड़ सकता है। इसके इलावा आपकी पूजा भी अधूरी रह सकती है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आपको कौन सी खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नवरात्रि में माता रानी

नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय ध्यान रखे ये बातें..

1. सबसे पहले तो पूजा करते करते समय इस बात का ध्यान रखे कि इस पूजा में तुलसी, आंवला, दुर्वा, मदार और आक के फूल ये सब देवी माँ को समर्पित न करे। जी हां देवी माँ की पूजा करते समय उन्हें ये सब चीजे समर्पित नहीं करनी चाहिए।

2. इसके इलावा माँ दुर्गा के पूजा स्थल पर दुर्गा माँ की एक से ज्यादा तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। केवल एक ही तस्वीर रखनी चाहिए। गौरतलब है कि आज कल लड़कियां और महिलाएं पूजा के दौरान भी अपने बालें खोले ही रखती है, ताकि वह खूबसूरत दिखे। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि देवी माँ की पूजा करते समय अपने बाल बाँध कर ही रखे।

3. बता दे कि देवी माँ की पूजा में साफ़ सुथरे और धुले हुए वस्त्रो का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहे तो आप बाजार से नए वस्त्र भी ला सकते है। हालांकि अगर आप नए वस्त्र नहीं भी ला सकते है, तो घर में रखे हुए साफ़ सुथरे और स्वच्छ वस्त्रो का इस्तेमाल भी कर सकते है।

वो कहते है न कि देवी माँ केवल अपने भक्तो की भक्ति से प्रसन्न होती है, उनके द्वारा चढ़ाएं गए चढ़ावे से नहीं। बहरहाल नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय इन खास बातों का ध्यान जरूर रखे और देवी माँ आशीर्वाद लेना कभी न भूले।

Summary
नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय इन बातों का रखे ध्यान   Youth Express
Article Name
नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय इन बातों का रखे ध्यान Youth Express
Description
बता दे कि नवरात्रि का पावन त्यौहार शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारियों में लगा हुआ है। गौरतलब है कि यह त्यौहार पूरी तरह से देवी माँ को समर्पित है। जिसमे माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बहरहाल नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय आपको कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER