ये जवानी है दीवानी की जवानी की तारीफ करते हुए यासमीन ने कहा – ये तो हमेशा जवान रहेगीं…

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे नामी और बड़ी हस्ती बन चुकी हैं। सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए फेमस हीरोइनों में दीपिका का नाम भी शामिल हो चुका है। इस लिस्ट में टॉप में शामिल दीपिका अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देती हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसे खुद दीपिका की जिम ट्रेनर यास्मीन करांचीवाला ने शेयर करते हुए कहा-“ये तो हमेशा जवान रहेंगी।”

दीपिका पादुकोण की तारीफ चाहे उनके पति रणवीर सिंह हों या साथ काम कर चुके को-स्टार शाहिद कपूर, शाहरुख खान या कोई फैन, उनकी तारीफ करते कोई नहीं थकता। तो वहीं एक बार फिर से कोई दीपिका की तारीफ के पुल बांधते हुए नजर आ रहा है।

सीएम योगी का सराहनीय कदम, अध्यापकों के लिए लॉन्च किया यह खास ऐप

आपको बता दें कि दीपिका की जिम ट्रेनर यास्मीन करांचीवाला ने खुद दीपिका का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वह उनकी तारीफ करते हुए कहती हैं कि वह हमेशा जवान रहने वाली हैं। इस वीडियो में दीपिका बहुत ही मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

See this Instagram video by @yasminkarachiwala: https://www.instagram.com/p/B2MHrzmAOhO/?utm_source=ig_web_options_share_sheet

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही साथ यासमीन ने लिखा -“आप उतने ही जवान है, जितनी आपकी रीढ़ की हड्डी लचीली है… जोसेफ पिलाटेस”। इसके साथ यासमीन ने आगे लिखा कि-” दीपिका काडिलाक पर बड़ी आसानी से अडवांस ब्रिजिंग (एक्‍सरसाइज का नाम) करते, इनकी रीढ़ की हड्डी की लचक देखकर मैं कह सकती हूं कि यह हमेशा जवान ही रहने वाली है. आपको नहीं लगता.. ?”

हाल ही में दीपिका पिछले बुधवार को मुंबई के सबसे प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। जहां बप्पा के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा करती हैं, वहीं दीपिका पादुकोण भी पूरे भारतीय लिबास में सजी-धजी झुमकों और साड़ी में नज़र आईं। तो वहीं उन्होंने सुनहरे रंग की भारी बॉर्डर वाली साड़ी और लंबे लंबे झुमके पहने, एक बहुत ही खूबसूरत भारतीय नारी के रूप में नजर आ रही थीं।

दीपिका पादुकोण
Photo- Zee News

यास्मीन कराचीवाला मुंबई की सबसे जानी-मानी जिम ट्रेनर हैं। उनकी ट्रेनिंग लेने वाली लिस्ट में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, कृति सेनन के साथ ही साथ और भी कई सेलिब्रिटी का नाम शामिल है।

Vicky Kaushal’s Bhoot Poster Will Give You Chills

दीपिका पादुकोण की जल्दी ही आने वाली फिल्म छपाक वाले जो कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्‍मी अग्रवाल की जिंदगी पर बन रही है। यह फिल्म मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित की गई है। इसी के साथ ही साथ रणवीर सिंह के साथ आने वाली फिल्म “83” में भी नजर आएंगी। जिसमें वह उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER