ये तो सब जानते है कि सौरव गांगुली अब भारतीय क्रिकेट टीम के एक खास सदस्य बन चुके है। जी हां बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने भारतीय टीम को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्लान बनाया है। शायद यही वजह है कि आज कल विराट और धोनी से ज्यादा गांगुली साहब की चर्चाएं हो रही है। वैसे हम आपको बता दे कि हाल ही में अपनी बेटी को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि वह आज्ञाकारी नहीं है। अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा, ये आप खुद ही पढ़ लीजिये। दरअसल बात ये है कि सौरव गांगुली को कोलकाता का राजकुमार कहा जाता है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम का गुलाबी बॉल के साथ पहला मैच उन्ही के शहर में करवाया गया था।
सौरव गांगुली ने कहा बेटी से कि तुम उद्द्ण्ड हो..
यानि जिस गुलाबी बॉल को लेकर भारतीय टीम को डराया जा रहा था, भारतीय टीम ने उसी बॉल के छक्के छुड़ा कर दूसरी टीम को हरा दिया। बहरहाल पिंक बॉल टेस्ट के बाद सौरव गांगुली ने एक गंभीर चेहरे वाली तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया है। मगर ऐसा लगता है कि उनकी बेटी सना गांगुली को यह तस्वीर कुछ खास पसंद नहीं आई। इस तस्वीर पर सौरव गांगुली की बेटी ने कमेंट लिखते हुए पूछा कि आखिर ऐसा तो क्या है, जो आपको अच्छा नहीं लग रहा है।
https://www.instagram.com/p/B5QCRbEA_xO/


