शनिवार की बात करें तो इस दिन न्याय के देवता शनि की पूजा बड़े ही विशेष विधि-विधान के साथ की जाती है। जहां इस दिन भक्त शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय भी करते हैं। जहां यह दिन अपने-आप में विशेष माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है आपको कई अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है।
फूल अर्पित करने से होते है प्रसन्न
तो शनिदेव की पूजा करने से सब ठीक हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप शनिदेव की पूजा विधि-विधान से नहीं कर सकते है। तो मात्र उनको फूल अर्पित करने से भी वह बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए आज हम जानते है कि कैसे आप शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा कर सकते है।
ये फूल होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो देवी-देवताओं को उनके पसंद का फूल चढ़ाने मात्र से ही वह बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। सभी समस्याओं का समाधान कर देते हैं। वहीं, शनि देव की पूजा में आक का फूल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। केवल फूल अर्पित कर देने से ही आपको शनि की ढैय्या शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल सकती है आपके सारे बिगड़े काम बनने लग जाएंगे। जिसका असर आप खुद महसूस कर सकेंगे।
मंदिर में जाकर करें पूजा
अगर आप शनिदेव की पूजा करना चाहते हैं। तो यह काम शनिदेव के मंदिर में ही जाकर करें। घर पर न करें। वहीं, इनकी पूजा करते समय इनके सामने कभी दीपक न जलाएं। अगर आप दीपक जला रहे हैं। तो उस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
लाल रंग का नहीं करना चाहिए प्रयोग
शनिदेव की पूजा में कभी लाल रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि शनि मंगल शत्रु ग्रह होते है। अगर आप शनि देव की पूजा कर रहे हैं। तो शनि देव की आंखों में आंखें डालकर उनका दर्शन करने से बचें। शनिदेव की दृष्टि से बचने के लिए शनिदेव की मूर्ति के बजाय, उनके शिला रूप का दर्शन करें। शनिदेव को तेल चढ़ाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। ध्यान रहे, तेल इधर-उधर नहीं गिरना चाहिए।
