चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से खुल रहे कपाट

चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से खुल रहे कपाट

जानकारी के लिए बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। जहां वर्ष 2023 में गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। जहां इसके बाद श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच सकेंगे।  इसी तरह बात करें अगर केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि लिहाजा इस साल चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी और 22 अप्रैल से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगेंगे।

यहां स्थित है गंगोत्री और यमुनोत्री धाम

आपको बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी में स्थित हैं। इस धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। गंगोत्री एक पवित्र तीर्थ स्थल है। गोमुख यहां गंगोत्री शहर से 19 किमी दूर है। इसे गंगा नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। गंगोत्री में गंगा माता का मंदिर समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थान उत्तरकाशी से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस समय बंद होते है कपाट

दरअसल, गंगोत्री मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा ने 18वीं शताब्दी के शुरू में करवाया था। इसे जयपुर के शाही परिवार ने पुनर्जीवित किया है। हर साल मई माह से लेकर अक्टूबर के बीच भारी तादाद में श्रद्धालु गंगोत्री के दर्शन के लिए आते हैं। इस साल इस धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। हर साल अक्षय तृतीया के अवसर पर इस धाम के कपाट खोले जाते हैं और दीपावली के दिन धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। फिर इसके बाद से ठंड का स्तर बढ़ने लगता है।

Summary
चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से खुल रहे कपाट
Article Name
चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन से खुल रहे कपाट
Description
जानकारी के लिए बता दें कि चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER