अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली बेटी अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें इन दिनों खूब जोरों से सुर्खियां बटोर रही हैं। उड़ती उड़ती खबरों से यह भी पता चल रहा है कि श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से जल्दी शादी के पवित्र बंधन में बनने वाली है। इस बात को खारिज करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि “अभी श्रद्धा शादी के लिए सोच भी नहीं सकती”।
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर अपना बड़ा बयान देते हुए पिता अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा कि ‘ये सभी खबरें गलत है। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। श्रद्धा अभी 4-5 साल तक शादी के बारे में सोच नहीं सकती क्योंकि उसका पूरा फोकस सिर्फ अपने करियर पर है।’ शक्ति कपूर ने आगे कहा, ‘पहले भी श्रद्धा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है और उनमें भी कोई सच्चाई नहीं थी। मैं और रोहन के पिता अच्छे दोस्त हैं और उनकी फैमिली के साथ हमारा आना-जाना है।’ शक्ति कपूर ने ये भी बताया कि श्रद्धा अपनी सभी पर्सनल बातें उनके साथ डिस्कस करती हैं और वो अपने पेरेंट्स के मर्जी के बिना कभी शादी नहीं करेंगी। दूसरी तरफ श्रद्धा कहा इस बात पर कोई भी रिएक्शन नहीं आया है लेकिन, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रद्धा की शादी की खबरों में कहीं ना कहीं सच्चाई जरूर हो सकती है।
आपको बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा निर्देशन कर रहे हैं। वहीं स्ट्रीट डांसर में श्रद्धा का साथ निभाते हुए अभिनेता वरुण धवन नजर आएंगे। दूसरी ओर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘साहो’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं। श्रद्धा कपूर के सांसद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब इनकी या दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी।
एंटरटेनमेंट से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.
