सपना चौधरी ने अपनी मम्मी संग हरियाणवी गाने पर जमाया रंग…

सपना चौधरी जो कि अब दिनों दिन अपनी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ती चली जा रही हैं। हाल ही में सपना चौधरी की एक डांस की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सपना ने अपनी मम्मी के साथ “यो गजबण पानी ले चाली” गाने पर डांस किया है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

सपना अपने डांस के लिए तो फेमस हैं ही, साथ ही साथ अब उनसे जुड़ी बहुत सारी खबरें आए दिन आती रहती हैं और सपना चर्चा में बनी रहती हैं। इससे पहले भी सपना की मम्मी के साथ डांस की वीडियोस आ चुकी हैं, जिसमें सपना ने अपनी मां के साथ ठुमके लगाते हुए वीडियोस शेयर की हैं।

आखिरी बार बिग बॉस में दिखाई देंगी देबोलिना भट्टाचार्जी, बेस्ट फ्रेंड रश्मि इस बात पर होगी नाराज

सपना बिग बॉस के सीजन 12 में कंटेस्टेंट के रूप में नज़र आई थीं। जिसके बाद से उन्हें काम की कमी नहीं महसूस हुई और उनके पास दिनों दिन काम की बौछार होती चली जा रही है। सपना का सबसे पहला गाना सॉलिड बॉडी जिससे सपना सबसे पहले चर्चा में आई थीं। जिसके बाद से सपना ने कभी भी पीछे मुड़कर देखने को नहीं सोचा और आगे बढ़ती चली जा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B5sNw6RJiye/?igshid=hgz1343ad7ig

अपने डांस से लोगों को घायल करती चली जा रही हैं। सपना अब हरियाणवी के साथ ही साथ पंजाबी और भोजपुरी गानों पर भी अपना रंग दिखाने लगी हैं। सपना की पहुंच फिल्मों तक भी हो चुकी है। पहले आई हुई कुछ फिल्में जैसे “नानू की जानू”, “वीरे दी वेडिंग” और भोजपुरी फिल्म “बैरी कंगना 2 ” में सपना ने आइटम सॉन्ग पर डांस किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

https://www.instagram.com/p/Bz7yU4pHKYg/?igshid=1nyir2z0af3do

आपको बता दें कि सपना पर एक रागनी को लेकर भी केस दर्ज हुआ था, जिसके वजह से सपना काफी विवादों में आ चुकी थीं और सुसाइड करने की कोशिश भी की थीं। उन पर किसी विशेष समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनकी मम्मी ने कई लोगों पर आरोप भी लगाए थे।

https://www.instagram.com/p/B6iKRrdJkL3/?igshid=5ptri9e059jq

अब सपना के आए दिन नए-नए गाने आते रहते हैं। हाल ही में एक आया गाना “यो गजबण पानी ले चाली” बहुत फेमस हुआ है, जो कि अब चारों ओर सुनाई पड़ने लगा है।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER