बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार जो कि बॉलीवुड के सबसे चहीते और सबसे फेमस कलाकार के रूप में माने जाते हैं। इसी कारण अमिताभ बच्चन को 29 दिसंबर 2019 को दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया और यह अवार्ड उन्हें खुद रामनाथ कोविंद ने दिया।
अमिताभ बच्चन इस अवार्ड को पाकर ना सिर्फ खुश थे बल्कि इससे जुड़ी अपनी बहुत सारी बातें भी शेयर की। उन्होंने अवार्ड पाते ही कहा कि– “मैं सभी का आभार प्रकट करना चाहता हूं कि आज मुझे इस योग्य समझा गया कि मैं दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाऊं।”
माहिरा शर्मा की बोलती बंद कर दी इस शख्स ने, देखे वीडियो
इसी कड़ी में आगे उन्होंने कहा “ईश्वर की कृपा रही है। माता पिता का आशीर्वाद रहा है। फिल्म उद्योग के सभी निर्माता-निर्देशक और जितने सह कलाकारों के का साथ रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा भारत की जनता का स्नेह और निष्ठा पूर्ण प्रोत्साहन रहा है, जिसकी वजह से आज मैं आपके सामने खड़ा हूं।”
Delhi: Veteran actor Amitabh Bachchan to be shortly conferred with the Dadasaheb Phalke Award by President Ram Nath Kovind. pic.twitter.com/L5qJzjtoZg
— ANI (@ANI) December 29, 2019
“दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना 50 वर्ष पहले हुई थी। इतने ही वर्ष में मुझे इस फिल्म उद्योग में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए मैं आभारी हूं। इस पुरस्कार को मैं बहुत ही विनम्रता से स्वीकार करता हूं। अपना आधार प्रकट करता हूं और नमस्कार करता हूं।
जब देर रात लौटती दीपिका तब ऐसा बर्ताव करते पति रणवीर सिंह
अंत में जाते-जाते उन्होंने सभी से पूछ कर इजाजत लेते हुए कहा कि–”अंत में जाने से पहले एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं। जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में एक संदेश था कि क्या कहीं यह संकेत है मेरे लिए कि भाई आपने बहुत काम कर लिया। आप अब घर बैठकर आराम कीजिए। क्योंकि अभी थोड़ा बहुत काम बाकी है, जिसे मुझे अभी भी पूरा करना है और आगे भी कुछ ऐसी संभावनाएं बन रही है कि जहां मुझे काम करने का अवसर मिलेगा। अगर इसकी पुष्टि हो जाए तो बड़ी कृपा होगी धन्यवाद!”
#WATCH: Amitabh Bachchan says,"Jab iss puruskar ki ghoshna hui to mere mann mein ek sandeh utha. Ki kya kahin ye sanket hai mere liye ki bhai sahab aapne bahut kaam kar liya, ab ghar baith ke aaram kar lijiye. Kyunki abhi bhi thoda kaam baki hai jise mujhe poora karna hai." pic.twitter.com/pdKXH2RSfr
— ANI (@ANI) December 29, 2019
खबरों की माने तो अमिताभ जल्द ही आगे आने वाली दो फिल्मों ब्रह्मास्त्र और चेहरे में नजर आने वाले हैं, जो कि अमिताभ की बहुत बड़ी फिल्मों में से एक होगी। बता दें कि लोगों का मानना था कि अब उनके रिटायर होने का समय आ चुका है। लेकिन उन्होंने खुद यह बात को नकारते हुए कहा कि अभी उनको और भी बहुत सारे काम करने हैं जिस वजह से वह अभी रिटायर नहीं होना चाहते हैं।
