दो कमरे के फ्लैट से निकलकर, दुनिया के सबसे महंगा घर बनाने वाले शख्श की कहानी

Mukesh Ambani Richest Person - Youth Express

दोस्तों, भारत के सबसे अमीर इंसान और और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी ने हाल ही में अपने बड़े बेटे आकाश अम्बानी की शादी की है| जिसकी खबर मीडिया में पूरे जोर-शोर से रही| इस शादी में जहाँ बड़े बड़े फिल्म स्टार पहुंचे वहीँ दूसरी तरफ देश की बड़ी-बड़ी और दिग्गज हस्तियों ने इस शादी में शिरकत की|दोस्तों, वैसे तो आज मुकेश अम्बानी को भारत का सबसे अमीर शख्स माना जाता है लेकिन क्या आप ने कभी सोचा है की 2 कमरे के फ्लैट से निकलकर दुनिया के सबसे महंगे घर “एंटिला” बनाने तक का उनका सफर कभी इतना आसान नहीं था|

‘पहली फिल्म के फ्लॉप होने से लेकर, आठ ब्लॉकबस्टर फिल्मे देने तक का सफर’- रोहित शेट्टी

19 अप्रैल 1957 को मुकेश अंबानी का जन्म भारतीय बिजनेस लीडर धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन के घर हुआ।1970 तक ये अपने परिवार जे साथ मुंबई के भूलेश्वर में दो बैडरूम के अपार्टमेंट में रहते थे।मुकेश अंबानी, जिन्होने अपने कॅरियर में रिलायंस को बड़ी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टाटा और बिरला जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां को पीछे छोड़ते हुये अपनी कंपनी को आगे बढ़ाया है। मुकेश अंबानी की इन सफलताओं ने उन्‍हें कई बड़े आयामों तक पहुंचाया है।जहाँ आज वो न सिर्फ देश में बल्कि विदेशो में भी किसी पहचान के मोहताज़ नहीं है|

‘रकुल प्रीत सिंह’ ने बताया, अपनी सेक्सी काया का राज़

मुकेश अम्बानी ने स्टनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपना एमबीए शुरू किया था लेकिन पिता की स्टार्टअप कंपनी रिलायंस जो कि उस समय तेजी से ग्रो कर रही थी, इसमें साथ देने के लिए उन्हें एमबीए बीच में ही छोडना पड़ा।अपने शानदार बिजनेस कॅरियर में मुकेश को कई बार परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है। उनके पिता धीरू भाई अम्बानी की मृत्यु के बाद अपने भाई, रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल से उनका विवाद मीडिया में चर्चा का विषय रहा।मुकेश अंबानी का विवाह नीता अंबानी के साथ हुआ है और उनके तीन बच्चे हैं। दो लड़के आकाश और अनंत और एक लड़की ईशा। ये पूरा परिवार 27 मंज़िल की बिल्डिंग एंटीला में रहता है। यह दुनिया का सबसे महंगा घर है। इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर है।

Summary
दो कमरे के फ्लैट से निकलकर, दुनिया के सबसे महंगा घर बनाने वाले शख्श की कहानी
Article Name
दो कमरे के फ्लैट से निकलकर, दुनिया के सबसे महंगा घर बनाने वाले शख्श की कहानी
Description
मुकेश अम्बानी ने स्टनफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपना एमबीए शुरू किया था लेकिन पिता की स्टार्टअप कंपनी रिलायंस जो कि उस समय तेजी से ग्रो कर रही थी|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER