बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने मने फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अब अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी को अपने आने वाली फिल्म में बतौर अभिनेता के रूप में लॉन्च करने वाले हैं। यह अभिनेत मीज़ान जाफरी के लिए बड़ा मौका है इंडस्ट्री में खुद की पहचान बनाने के लिए।
मज़ीना जाफरी के लिए इससे बड़ी और कोई बात नहीं हो सकती कि वह अपनी डेब्यू फिल्म में ही बड़े डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रहे हैं और इसी की खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि “एक अभिनेता होने के नाते मैंने बचपन से कोई सपना नहीं देखा था कि मैं हीरो बनूंगा, लेकिन यह संजय सर ही थे जिन्होंने न केवल मुझे यह सपना दिया की मैं हीरो बन सकता हूं, बल्कि मुझ पर विश्वास भी किया और मुझे लॉन्च करके इसे वास्तविक बना दिया,”।
वहीं दूसरी ओर, भंसाली प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड (बीपीपीएल) की सीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा: “जब मैंने पहली बार मीज़ान को ऑफिस में देखा, तो तत्काल मेरा दिमाग यह विचार आया कि, इस लड़का का चेहरा कितना आकर्षक चेहरा है। यह एक बेहतर समय है इसे लॉन्च करने का। हमने उन्हें तीन फिल्मों के लिए साइन किया है और इंडस्ट्री को और अधिक प्रतिभा देने के लिए बीपीपीएल में अपना उद्देश्य जारी रखा है। ”
आपको बता दें कि, फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग फिल्म में सलमान खान के साथ भी काम कर रहे हैं। यह उनकी चौथी फिल्म होगी जो कि वह दोनों साथ में 19 साल बाद कर रहे हैं। उन दिनों ने साथ में खामोशी, हम दिल दे चुके सनम सांवरिया जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में करी हैं।