जोनस परिवार म्यूजिक विडिओ में एक साथ नज़र आया 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अपने पति सिंगर निक जोनस और उनके भाइयों के साथ-जोनस परिवार एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो का नाम सकर है और इस वीडियो में जोनस ब्रदर्स फिर से तगड़ी कमबैक कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, सिंगर निक जोनस ने इस म्यूजिक वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया और इसके बाद सिंगर निक जोनस की पत्नी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “हां वो वापसी कर रहे हैं और इस बार और ज्यादा हॉट अंदाज में, आगे प्रियंका ने लिखा है कि वो अपनी फैमिली को लेकर प्राउड फील करती हैं।”  इसके थोड़ी ही देर बाद उनके फैंस ने जमकर तारीफ़ें, लाइक और कमेंट के जरिए करी।
इस वीडियो से यह साफ पता चल रहा है कि जोनस ब्रदर्स ने बवाल मचा दिया है और अपने दुनिया भर के फैंस के लिए खुशियां फैला दी है। दरअसल, इस वीडियो को एक बात ख़ास बनाती है वह यह है कि,अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जलवे बिखेर रहीं हैं और उनका साथ दे रही हैं जोनस परिवार की होने वाली बहु सोफी टर्नर और उनकी जेठानी नियल जोनास  तरह तरह के कॉस्ट्यूम्स में नज़र आ रही हैं।
आपको बता दें कि जोनस ब्रदर्स का ये पॉप सांग वीडियो आने वाले दिनों में उनके फैन्स के दिलों पर राज करेगा। जोनास ब्रदर्स का ये वीडियो 6 सालों बाद आ रहा है।
Summary
जोनस परिवार म्यूजिक विडिओ में एक साथ नज़र आया
Article Name
जोनस परिवार म्यूजिक विडिओ में एक साथ नज़र आया
Description
प्रियंका चोपड़ा अब अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के साथ-जोनस परिवार एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। इस म्यूजिक वीडियो का नाम सकर है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Harsh Pandey

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER