मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग ने Galaxy A03s को इंडिया में उतार दिया है। जहां इस मोबाइल को 13MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ 5000 mAh बैटरी और MediaTek P35 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। जहां इस स्मार्टफोन की कीमत 11,499 रुपये से शुरूआत होती है।
दो वैरिएंट में लॉन्च किया है मोबाइल
आपको बता दें कि Samsung Galaxy A03s भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जहां फोन का बेस वेरिएंट आता है 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरल स्टोरेज सपोर्ट कर सकेगा। जिसकी कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। इसी तरह फोन के बड़े वेरिएंट को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 12,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। बता दें कि Samsung Galaxy A03s आज से ही Black, Blue और White कलर में सेल के लिए बाजार में आ गया है।
इतने इंच का दिया गया है डिस्प्ले
वहीं, Samsung Galaxy A03s को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर उताया गया है। जो आता है 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ। जिसमें आपको मिलता है 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी एलसीडी डिसप्ले। जहां सैमसंग ने इस स्क्रीन को इनफिनिटी वी डिसप्ले का नाम दिया है। जो 16 एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है।
दिया गया है ट्रिपल रियर कैमरा
हालांकि, Samsung Galaxy A03s को एंडरॉयड 11 ओएस आधारित वनयूआई 3.1 पर लॉन्च किया गया है। जिसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जिनमें 3GB RAM + 32GB Storage और 4GB RAM + 64GB Storage शामिल है। दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को करीब 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
खास बात
आपको बता दें कि सैमसंग ने अब तक के जो भी बाजार में मोबाइल उतारे है वह सभी मोबाइल के फीचर्स एक से बढ़कर एक दिये गए है। जो ग्राहको द्वारा काफी पसंद भी किए गए है।



