अगर कम्प्यूटर में रखते है अच्छी नॉलेज, तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी के लिए करें आवेदन

अगर कम्प्यूटर में रखते है अच्छी नॉलेज, तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी के लिए करें आवेदन

इस समय देश में बहुत से ऐसे छात्र है जो सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है। तो ऐसे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। दरअसल, इस समय इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कम्प्यूटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जहां नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2021 से शुरु हो गई है।

आवेदन करने की ये है अंतिम तारीख

जिसके लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2021 रखी गई है। जहां इस भर्ती के माध्यम से विभाग कम्प्यूटर असिस्टेंट के कुल 15 खाली पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

संस्था का नाम

इलाहाबाद हाईकोर्ट

पद का नाम

कम्प्यूटर असिस्टेंट

ये होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

वहीं, उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक किया हो और साथ ही उम्मीदवार के पास कम्प्यूटर का ओ लेवल या सीसीसी सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.।

ये रखा गया है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 800/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 600/- रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

पदों की संख्या

पदों की कुल संख्या 15 है.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरु होने की तिथि- 17 अगस्त 2021

आवेदन करने की आखिरी तिथि- 16 सितंबर 2021

इस तरह कर सकते है आवेदन

दरअसल, इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://testservices.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Summary
अगर कम्प्यूटर में रखते है अच्छी नॉलेज, तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी के लिए करें आवेदन
Article Name
अगर कम्प्यूटर में रखते है अच्छी नॉलेज, तो इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी के लिए करें आवेदन
Description
इस समय देश में बहुत से ऐसे छात्र है जो सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे है। तो ऐसे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER