सैमसंग कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है अपना नया मोबाइल फोन GalaxyA52 5G

सैमसंग कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है अपना नया मोबाइल फोन GalaxyA52 5G

मोबाइल की जानी-मानी कंपनी सैमसंग जल्द ही फिर से एक नया मोबाइल सैमसंग Galaxy A52 5G बहुत जल्द बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं, इस 5G  फोन की बात करे तो इसके सस्ते होने की पूरी संभावना सुनने को मिल रही है। वहीं, इस फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करे तो इसके बारे में भी पता चला है। जल्द ही इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

फोन में हो सकता है इतने इंच का डिसप्ले

आपको बता दे कि सैमसंग Galaxy A52 5G  में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ ही क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को भी मिल सकता है। साथ ही इस फोन के डिस्प्ले की बात करे तो इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। वहीं, इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कट आउट दिया जा सकता है। इस फोन के चारों ओर स्लिम बेजल्स देखने को मिलेंगे। आपको बता दे कि कंपनी ने अभी तक सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 4जी और 5जी वेरियंट्स में भी फास्ट चार्जिंग का चार्जर दिया था।

इस एंड्रायड पर होगा आधारित

मोबाइल सैमसंग Galaxy A52 5G  को कंपनी 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च कर सकती है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 11 पर आधारित हो सकता है। इसमें क्वालकाम स्नेपड्रेगन 750 जी एसओसी प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है। आपको बता दे कि सैमसंग गैलक्सी ए 50 भी इस एंड्रायड 10 पर अपडेटेड वर्जन पर चल रहा है।

इतने मेगापिक्सल का होगा प्राइमरी कैमरा

सैमसंग के इस 5 जी फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को 5 जी के साथ ही 4 जी वेरियंट में भी लॉन्च कर सकती है और इसका 4 जी वेरियंट क्वालकाम स्नेपड्रेगन 720 जी एसओसी प्रोसेसर के साथ ही 8 जीबी रैम ऑप्शन में दे सकती है।
Summary
सैमसंग कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है अपना नया मोबाइल फोन GalaxyA52 5G
Article Name
सैमसंग कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है अपना नया मोबाइल फोन GalaxyA52 5G
Description
मोबाइल की जानी-मानी कंपनी सैमसंग जल्द ही फिर से एक नया मोबाइल सैमसंग Galaxy A52 5G बहुत जल्द बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं, इस 5G  फोन की बात करे तो इसके सस्ते होने की पूरी संभावना सुनने को मिल रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER