देश के सबसे बड़े और चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को शो का दूसरा वीकेंड का वार हुआ। जिसमें सलमान खान ने एक बार फिर कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। इस हफ्ते के वीकेंड वॉर में भी सलमान ने दोनों लव बर्ड्स की बढ़ती नज़दीकियों पर उन्हें चेतावनी दी है। सलमान ने कहा कि ईशान (Ishaan) और मायशा (Miesha) को देखना चाहिए कि वह क्या कर रहे हैं और ये नेशनल टेलिवीज़न पर कैसा लगेगा। वह जो कर रहे हैं यह उनकी खुद की ज़िम्मेदारी है, कैसा लगेगा अगर कुछ दिनों बाद आप साथ नहीं होंगे। पहले हर तरीके से सोचना चाहिए फिर एक्ट करना चाहिए।
सलमान आगे दोनों से कहते हैं कि वह जो भी कर रहे हैं वो उनकी खुद की जिम्मेदारी है और ये कैसा लगेगा अगर कुछ समय बाद आप दोनों साथ में नहीं होंगे। वह आगे कहते हैं कि उन्हें हर तरीके से सोचना चाहिए और उसी के मुताबिक एक्ट करना चाहिए।
उसके बाद सलमान खान मायशा को बिग बॉस के नियमों का पालन का करने की वजह से खरी-खोटी भी सुनाते हैं। वह उनपर इस बात पर भी गुस्सा करते हैं कि वह स्मोकिंग रूम की जगह पूरे घर में घुमकर सिगरेट पीती हैं। वह कहते हैं कि आपकी मर्जी है आपको करना है लेकिन ऐसा करो की किसी को पता ना चले।
सलमान खान से डांट पड़ने के बाद मायशा रोने लगती हैं। जिसकी बाद प्रतीक सहजपाल और ईशान शांत कराने की कोशिश करते हैं और उसे बताते हैं कि वह कहां गलत थीं।

