बुद्धवार के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां मुकाबले में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कोलकाता की टीम ने आईपीएल सीजन 2021 के फाइनल में पहुंच गई है। जिसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी। वहीं, अब 15 अक्टूबर के दिन कोलकाता फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग से भिड़ेगी। तो ऐसे में देखना यह होगा कि मुकाबला कितना रोमांचक होगा और कौन सी टीम इस सीजका खिताब ले जाती है।
दो बार कोलकाता बन चुकी है विजेता
हालांकि, अब तक आईपीएल के इतिहास पर नजर डाली जाए तो कोलकाता ने IPL की शुरुआत से अब तक दो बार ट्रॉफी अपने नाम की है। जहां 2014, 2012 में कोलकाता विजेता टीम बनी। वहीं, कोलकाता की टीम के लिए खास बात यह है कि जब भी फाइनल के करीब पहुंची है, उसने बेबाकी से खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि IPL 2012 के फाइनल में मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया था और वहीं, आईपीएल 2014 के फाइनल में पहुंचकर कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती थी।
इस सीजन इनका रहा अच्छा प्रदर्शन
दरअसल, अबकी बार कोलकाता के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने यूएई में आयोजित आईपीएल के दूसरे चरण में इनका अच्छा प्रदर्शन रहा। जहां इस सीजन को दूसरे चरण में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने अपनी टीम को आगे बढ़ाया है। आपको बता दें कि शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी इस सीजन कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाने वाली सूची में पहला नाम है।
मोर्गन ने कहीं ये बात
वहीं, कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि पिछले मुकाबले में प्रदर्शन के बाद हम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स एक बेहतरीन टीम है। कहा कि उन्होंने कई मौकों पर फाइनल में जगह बना चुके है और उनके नाम 3 खिताब भी हैं। मोर्गन ने कहा कि हमें कल 15 वें मैच में चेन्नई से भिड़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा और हम पूरी तरह से इस मुकाबले के लिए तैयार हैं।
