नागरिकता संशोधन कानून पर, पहली बार बोले सलमान खान

कानून

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन तो कर रही है लेकिन सलमान खान के स्टारडम को देखते हुए इस फिल्म के भारी कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी। ज्यादातर लोगों का मानना था कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 रिलीज होते ही कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

माना जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे व्यापक विरोध की वजह से कलेक्शन पर असर पड़ा है। नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के विरोध की वजह से दबंग 3 के कलेक्शन में पड़े असर को लेकर सलमान खान ने कही ये बात।

आपको बता दें कि सलमान खान ने दबंग 3 के कलेक्शन को लेकर कहा कि, बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फैंस की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। सलमान खान ने कहा, उत्तर भारत में धारा 144 लगाई गई थी और इसकी वजह से कलेक्शन कम हुआ है, लेकिन वो फिल्म देखने के लिए जरूर जाएंगे। मेरा मतलब है पहले उनकी सुरक्षा जरूरी और उसके बाद दबंग 3 आती है। वहीं दूसरे राज्यों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है।

सलमान ने ये भी कहा कि इस वक्त में फिल्म जो कर रही है वो बहुत अच्छा है। इसका पूरा श्रेय फैंस को जाता है। फैंस मेरे लिए लॉयल हैं और वो फिल्म देखने के लिए गए हैं। साथ ही सलमान ने दबंग 3 की तारीफ की और फिल्म कास्ट की काम को लेकर सराहना की।

अब तक इतने करोड़ कमा चुकी है दबंग 3

कानून

दबंग 3 की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़, दूसरे दिन 24.75 करोड़, तीसरे दिन 31.90 करोड़, चौथे दिन 10.70 करोड़ और पांचवे दिन 10.35 का करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 102.20 करोड़ हो चुका है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
नागरिकता संशोधन कानून पर, पहली बार बोले सलमान खान - Youth Express
Article Name
नागरिकता संशोधन कानून पर, पहली बार बोले सलमान खान - Youth Express
Description
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे व्यापक विरोध की वजह से कलेक्शन पर असर पड़ा है। सीएए के विरोध की वजह से दबंग 3 के कलेक्शन में पड़े असर को लेकर सलमान खान ने कही ये बात।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER