भयानक महामारी के प्रकोप के चलते लॉकडाउन बढ़ता जा रहा है। जिसका असर अप्रैल में रिलीज़ होने वाली फिल्मों पर भी पड़ा है। इसी के साथ ही लॉकडाउन का संकट मई में आने वाली फिल्मों पर भी मंडराता नज़र आ रहा है।
अपको बताएं कि, इस समय भारत में कोविड 19 संक्रमण के मामलों की संख्या चार हज़ार के आंकड़े को पार कर चुकी हैं। इसके चलते लॉकडाउन की समय सीमा भी बढ़ाई जा रही है। ऐसे में किसी भी फ़िल्म को रिलीज़ करने का मतलब है आमदनी अठन्नी खर्चा दो रुपया।
जैसे कि एक मई को वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नं. 1 रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन ऐसा हो न सका। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स फ़िल्म को जून या जुलाई में ले जाया जा सकता है। हालांकि, अंतिम निर्णय मौजूदा परिस्थितियों के नियंत्रण में आने के बाद ही लिया जाएगा।
इस समय लोगों को एहतियात बरतने और घरों में सुरक्षित रहने की नसीहत दी जा रही है। ऐसे में फ़िल्म मेकर्स ने भी फिल्मों को रिलीज़ न करने का फैसला किया है जिससे की उन्हें भी कोई नुक्सान न हो ना ही दर्शकों को।
लॉकडाउन का संकट इन फिल्मों पर भी नज़र आया है
अपको बता दें कि, अप्रैल में रिलीज़ होने वाली रणबीर सिंह की 83 जैसी बड़ी फ़िल्म टल चुकी है। इससे पहले रोहित शेट्टी की फ़िल्म 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने देश में हालात के मद्देनज़र इसकी रिलीज़ पोस्टपोन कर दी थी। वहीं मई में सलमान ख़ान की राधे और अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम ईद पर आने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते राधे की शूटिंग ही अधूरी रह गई है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड 19 के प्रकोप के चलते फ़िल्म का थाइलैंड शेड्यूल कैंसिल करना पड़ा था। इसे मुंबई शिफ़्ट किया गया। सिर्फ़ 8 से 10 दिन की शूटिंग बाकी थी। मार्च के अंत तक फ़िल्म का बचा हुआ काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, मेकर्स ने हालात को देखते हुए फ़ैसला किया कि 19 मार्च से शूटिंग नहीं होगी। फिर 24 मार्च को लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। ज़ाहिर है कि, यह साल व्यापार बाज़ार के तरह फिल्म इंडस्ट्री पर भी काफी भारी पड़ रहा है। अब देखना यह है कि, कब कौन सी फ़िल्म पर्दे पर नज़र आयेगी। फिलहाल तो कोरोना का ख़त्म होना ही लोगों की पहली ख्वाहिश है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर