परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह ली

साइना नेहवाल

लंबे समय से साइना नेहवाल पे बन रही बायोपिक में अब परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में होंगी। इससे पहले अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जिन्हें सिल्वर स्क्रीन पर साइना नेहवाल की भूमिका निभाने के लिए साइन किया गया था, और वह खुद युवा आइकन से बैडमिंटन की ट्रेनिंग भी ले रही थीं लेकिन कुछ कारणवश श्रद्धा को ये बायोपिक छोड़नी पड़ी। टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “हम इस साल के अंत तक साइना नेहवाल की शूटिंग खतम करना चाहते हैं, जो 2020 की शुरुआत में रिलीज़ होगी, इसलिए परियोजना को आगे बढ़ाना आपसी सहमति से लिया गया निर्णय है।

हमें खुशी है कि परिणीति फिल्म के लिए जल्द ही राज़ी हो गयी। साइना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कह “साइना ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है और हम उनकी कहानी को ओलंपिक के वर्ष में दुनिया तक ले जाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते। ”

साइना नेहवाल की बायोपिक से क्यों बाहर हुई श्रद्धा कपूर

नेहवाल पर बन रही बायोपिक को फिल्मकार अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। श्रद्धा ने तो कथित तौर पर भारतीय टीम के मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद से एक बैडमिंटन खिलाड़ी की भूमिका निभाने के लिए डेढ़ महीने से अधिक समय तक प्रशिक्षण भी लिया। व्यापक प्रशिक्षण के बाद, श्रद्धा ने सितंबर 2018 में फिल्म की शूटिंग शुरू की, लेकिन डेंगू का निदान होने के कारण फिल्म की शूटिंग को रोकना पड़ा। एक सूत्र के अनुसार, यह श्रद्धा के व्यस्त कार्यक्रम के कारण है कि उसे ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। अभितेन्री श्रद्धा के पास पहले से ही उनकी किटी मे छिछोरे, स्ट्रीट डांसर 3 डी, साहो और बाघी 3 जैसी फिल्में हैं।

परिणीति ने स्पोर्ट्स बायोपिक का हिस्सा होने के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं एक स्पोर्ट्स आधारित फिल्म करने के लिए मर रही थी। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे व्यक्तित्व का एक हिस्सा है जिसे मैंने कभी नहीं जिया है, और मैं बहुत खुश हूं कि मुझे साइना जैसी मजबूत और शक्तिशाली लड़की का चित्रण करने को मिल रहा है। उसने हमारे देश को विश्व मानचित्र पर रखा है, और मैं बैडमिंटन के खेल को सीखने और स्क्रीन पर साइना को चित्रित करने के साथ आने वाले सभी प्रशिक्षण और कड़ी मेहनत करने के लिए उत्साहित हू।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी और भी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह ली
Article Name
परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह ली
Description
टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “हम इस साल के अंत तक साइना नेहवाल की शूटिंग खतम करना चाहते हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER