अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने कही ये बात

अयोध्या फैसले पर सलीम खान

ये तो सब जानते है कि राम मंदिर बनने को लेकर जो चर्चा चल रही थी, उसका सही फैसला अब सामने आ चुका है। जी हां सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत देश में हर कोई बेहद खुश है। ऐसे में अयोध्या फैसले पर सलीम खान यानि सलमान खान के पिता ने भी कुछ कहा है। अब इस बारे में उनकी क्या राय है, जरा ये भी पढ़ लीजिये। गौरतलब है कि जब से सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आया है, तब से कई बॉलीवुड कलाकार शांति बनाएं रखने की अपील कर रहे है। वही अगर हम सलीम खान की बात करे तो उनका कहना है कि अयोध्या में जो पांच एकड़ जमीन मुस्लिमों को दी जाएगी, उस पर यक़ीनन स्कूल बनना चाहिए।

अयोध्या फैसले पर सलीम खान

अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने कहा.. 

इसके साथ ही उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी यह अपील की है कि वे लोग वहां स्कूल ही बनाएं और इस मुद्दे को ज्यादा न बढ़ाएं। जी हां सलीम खान का कहना है कि अब इस मुद्दे को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। इसके इलावा सलीम खान ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आने के बाद भी भारत देश में जिस तरह से शांति कायम है, वह सच में काबिल के तारीफ है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सलीम खान का कहना है कि हमें इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए और इस विवाद को यही खत्म करना चाहिए। इसकी जगह अब हमें बुनियादी समस्याओं को हल करना चाहिए।

बहरहाल सलीम खान का कहना है कि जो जमीन मुस्लिमों को दी जाएगी उस पर मस्जिद के इलावा स्कूल या हॉस्पिटल बनाया जाना चाहिए। जी हां सलीम खान का मानना है कि नमाज तो हम कही पर भी पढ़ लेंगे। किसी ट्रेन में, जमीन पर या स्कूल में भी पढ़ लेंगे। मगर यदि तालीम अच्छी होगी तो कई मुस्लिमों को अच्छी शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। वैसे भी स्कूल या हॉस्पिटल बनने से देश की बहुत सी कमियां भी खत्म हो जाएँगी। बहरहाल अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने जो बातें कही है, वो मुस्लिम समुदाय मुकम्मल कर पाएंगे या नहीं, ये तो हम नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर तय है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से हर कोई बेहद खुश है।

Summary
अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने कही ये बात  Youth Express
Article Name
अयोध्या फैसले पर सलीम खान ने कही ये बात Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि राम मंदिर बनने को लेकर जो चर्चा चल रही थी, उसका सही फैसला अब सामने आ चुका है। जी हां सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारत देश में हर कोई बेहद खुश है। ऐसे में अयोध्या फैसले पर सलीम खान यानि सलमान खान के पिता ने भी कुछ कहा है। अब इस बारे में उनकी क्या राय है, जरा ये भी पढ़ लीजिये। गौरतलब है कि जब से सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आया है, तब से कई बॉलीवुड कलाकार शांति बनाएं रखने की अपील कर रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER