इसमें कोई शक नहीं कि हम चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए जितना ज्यादा मेकअप करते है, उतना ही हमारा चेहरा नेचुरल ब्यूटी से दूर होता जाता है। इसलिए ये जरूरी है हम अपने चेहरे को कुदरती रूप से खूबसूरत बनाने की कोशिश करे, ताकि आप बिना मेकअप के खूबसूरत दिख सके। बता दे कि अगर आप चेहरे की खूबसूरती को कायम रखना चाहते है तो आपको सुबह उठ कर ये काम नहीं करने चाहिए।
बिना मेकअप के खूबसूरत दिखना है तो सुबह उठते ही न करे ये काम..
1. गौरतलब है कि रात को जब आप सोते है तो सोने से पहले आपको अपना चेहरा जरूर धो लेना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि सुबह से लेकर शाम तक आपके चेहरे पर काफी धूल और प्रदूषण जमा हो जाता है। ऐसे में अगर आप चेहरा धो कर सोयेंगे तो इससे आपका चेहरा भी काफी ग्लो करेगा। हालांकि अगर आप सुबह उठते ही अपने चेहरा धोयेंगे तो इससे आपका चेहरा खराब भी दिख सकता है, क्यूकि सुबह के समय आपके चेहरे की स्किन काफी सुस्त होती है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखे।
2. बता दे कि सुबह के समय आपको ज्यादा मसालेदार नाश्ते का सेवन नहीं करना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इससे आपकी स्किन को नुक्सान हो सकता है। जी हां इससे आपकी स्किन पर दाने या पिम्पल्स निकल सकते है। इसलिए सुबह के समय हेल्दी लेकिन कम मसालेदार नाश्ता जरूर करे। आप चाहे तो सुबह के समय फलों का सेवन भी कर सकते है।
3. बता दे कि कुछ लोगो को सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी पीने की आदत होती है। मगर वास्तव में आपको सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपका चेहरा सुंदर और आकर्षक दिखने लगेगा। यानि आपको सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। बहरहाल अगर आप बिना मेकअप के खूबसूरत दिखना चाहते है तो आपको इन सब बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।


