संजीवनी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बेटे को पता चलेगी अपने पिता की सच्चाई

संजीवनी 2 में आएगा

बता दे कि आज कल स्टार प्लस पर चल रहा डॉक्टर्स का शो संजीवनी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जी हां असल में संजीवनी 2 इसके पहले भाग का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि संजीवनी 2 में इसके पहले भाग और दिल मिल गए शो के किरदारों को एक साथ जोड़ कर दर्शको के सामने पेश किया गया है। ऐसे में अब जल्दी ही एक बड़ा ट्विस्ट संजीवनी 2 में आएगा और इस ट्विस्ट को देखने में दर्शकों को भी बड़ा मजा आएगा। दरअसल बात ये है कि संजीवनी के बेहतरीन डॉक्टर यानि सिद्धार्थ माथुर को अपने पिता की सच्चाई के बारे में पता चल जाएगा।

संजीवनी 2  में आएगा

संजीवनी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट.. 

बता दे कि डॉक्टर शंशांक गुप्ता यानि मोहनीश बहल शो में केवल अंजलि के ही नहीं बल्कि सिद्धार्थ माथुर के भी पिता है। इसका मतलब ये है कि सिद्धार्थ माथुर की माँ शंशाक गुप्ता की पत्नी थी, जिसे उन्होंने छोड़ दिया था। यही वजह है कि जब डॉक्टर सिद्धार्थ को यह सारा सच पता चलेगा, तब वह डॉक्टर शंशाक से बहुत सारे सवाल पूछेगा। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा डॉक्टर शंशाक को अपने गुरु मानने वाले डॉक्टर सिद्ध उनसे नफरत भी करने लगेंगे।

गौरतलब है कि आपको शो के आने वाले एपिसोड्स में ये ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। इसके इलावा शो की कहानी को आगे बढ़ाने में वर्धान सर भी काफी अहम भूमिका निभा रहे है। जी हां वही डॉक्टर सिद्ध को उनके पिता की हकीकत से रूबरू करवाएंगे। तो वही तरफ डॉक्टर ईशानी को इस सच के बारे में फ़िलहाल कुछ भी पता नहीं है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अपने पिता का सच जानने के बाद डॉक्टर सिद्ध कौन सा कदम उठाएंगे। बता दे कि यह बड़ा ट्विस्ट जब संजीवनी 2 में आएगा, तब यकीनन दर्शक को भी इस शो को देखे बिना नहीं रह पाएंगे। दोस्तों क्या आपको यह शो पसंद है या नहीं, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
संजीवनी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बेटे को पता चलेगी अपने पिता की सच्चाई  Youth Express
Article Name
संजीवनी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बेटे को पता चलेगी अपने पिता की सच्चाई Youth Express
Description
बता दे कि आज कल स्टार प्लस पर चल रहा डॉक्टर्स का शो संजीवनी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जी हां असल में संजीवनी 2 इसके पहले भाग का ही हिस्सा है। गौरतलब है कि संजीवनी 2 में इसके पहले भाग और दिल मिल गए शो के किरदारों को एक साथ जोड़ कर दर्शको के सामने पेश किया गया है। ऐसे में अब जल्दी ही एक बड़ा ट्विस्ट संजीवनी 2 में आएगा और इस ट्विस्ट को देखने में दर्शकों को भी बड़ा मजा आएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER