कल यानि 15 अगस्त को बड़े इंतज़ार के बाद सेक्रेड गेम का दूसरा सीजन रिलीज़ किया गया| इस सीजन का निर्देशन फिल्मकार अनुराग कश्यप, नीरज घेवान ने किया है| Sacred Games 2 में कास्ट के तौर पर सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, और पंकज त्रिपाठी अहम् रोल में नज़र आये है|
बता दे क्राइम थ्रिलर ‘सेक्रेड गेम्स’ में गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की कई अनसुलझे सवालों की गुत्थी और सरताज सिंह (सैफ अली खान) के पास मामले को सुलझाने और मुंबई को बचाने के लिए सिर्फ दो हफ्तों का बचा वक्त दर्शकों के मन में महीनों से बेकरारी का सबब बना हुआ था| लोगो में जानने की बड़ी उत्सुकता थी की गणेश गायतोंडे के भाग्य और पहले सीजन में उसकी तबाह हो चुकी जिंदगी में तीसरे बाप (गुरुजी-पंकज त्रिपाठी) की क्या अहमियत थी?
बहरहाल, खुद को ‘सर्व शक्तिशाली इकलौता भगवान’ मानने का गणेश गायतोंडे का दंभ तब टूटता है जब उसे ‘अहम् ब्रह्मास्मी’ का मर्म पता चलता है| सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में वो टर्न बड़ा ही रोचक लगता है जब तीसरे बाप (गुरुजी-पंकज त्रिपाठी) की बात को समझ कर गणेश गायतोंडे को एक अलग अहसास होता है|
Sacred Games 2 के प्लाट
की बात करे तो इस सीजन में भी पहले सीजन की ही तरह समानांतर दो कहानियां टाइम लाइम में चलती हैं| इन कहानियों में फ्लैश बैक का इस्तेमाल भी किया गया है| सीरीज के पहले सीजन के टाइमलाइन में गणेश गायतोंडे की कहानी 90 दशक में आकर रुक गई थी| इस सीजन उसी सिलसिले को आगे बढ़ाया गया है| नरेटिव्स में गणेश गायतोंडे की आवाज- दो हफ्ते की सरताज सिंह के आरी-किनारी घूम रही कहानियों के साथ-साथ अपनी कहानी को बयान करती है|
इस सीरीज की कहानी एक बेहद उम्दा क्राइम थ्रिलर की स्क्रिप्ट का एक शानदार नमूना है| दोनों सीजन में कहानियों के उतार-चढ़ाव की बात करें तो एक दर्शक के तौर प, अगले पल होने वाले सीन्स के बारे में उत्सुकता आपकी सांसे रोक सकता है| 25 दिनों की मुंबई कहानी के पैरेलल गायतोंडे की रहस्यमयी जिंदगी को सीरीज के 16 एपिसोड में बड़े ही रोचक बताया गया है| वही एक परिस्थिति से दूसरी परिस्थिति में जाने के लिए इस सीरीज में भी पिछले ही सीजन की ही तरह गणेश गायतोंडे के नरेटिव्स और फ्लैश-बैक का सहारा लिया गया है, जो कि कहानी को और रोचक बना देता है|
Sacred Games 2 के किरदार
दूसरी ओर अगर हम Sacred Games 2 के किरदारों को देखे तो, गणेश गायतोंडे, सरताज सिंह, माजिद, पारुलकर, त्रिवेदी, और गुरुजी के अवाला जो किरदार सीरीज में अहमियत रखते हैं उनमें से कुसुद देवी यादव का है जो एक एनआईए एजेंट है और केन्या में रहती है| कुसुम, गायतोंडे के बारे में अच्छी तरह से जानती है और इस बात से वाकिफ है कि गायतोंडे से कैसे काम लिया जाए| गायतोंडे, जिसे दूसरे के लिए काम करना बिल्कुल पसंद नहीं है, मगर वह कुसुम के सामने असहाय नजर आता है| कुसुम अपने देश के लिए यह सब कर रही होती है, जबकि गायतोंडे अपनी आजादी के लिए और ईसा से कुकु की मौत का बदला लेने के लिए| इसके लिए कुसुम एकमात्र सहारा है जो अपने कॉन्टैक्ट से गायतोंडे की मदद कर सकती है| यह दिलचस्प है कि गायतोंडे, कुसुम का इस्तेमाल करेगा या कुसुम, गायतोंडे का इस्तेमाल करेगी| बाकि इसके बारे में जानने के लिए आपको सीरीज देखनी चाहिए|
Rating: 4/5
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर



