बाहुबली के ब्लॉकबस्टर होने के बाद प्रभास के फैंस को अपकमिंग फिल्म ‘साहो’ का बेसब्री से इंतजार है| श्रद्धा कपूर और प्रभास के फिल्म Saaho का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है| इस 2 मिनट 47 सेकेंड के ट्रेलर में एक्शन, रोमांस, मारधाड़ जैसी वो सारी बातें हैं जो फिल्म को हिट बना सके|
कल यानि 10 अगस्त मुंबई में एक इवेंट के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर प्रभास और श्रद्धा सहित तमाम कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च हुआ| फिल्म में तो श्रद्धा और प्रभास की केमेस्ट्री जम ही रही है लेकिन कल ट्रेलर लॉन्च के मौके पर भी दोनों का बहुत अच्छी केमेस्ट्री दिखी|
कैसा है Saaho का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में देख कर पता चल रहा है की प्रभास एक अंडर कवर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं जिसे 5000 करोड़ की चोरी का केस हैंडल करने को दिया जाता है| वहीं, श्रद्धा कपूर क्राइम ब्रांच की ऑफिसर अमृता नायर की भूमिका में हैं| ट्रेलर में उनके एक्शन की झलक भी देखने को मिली है| दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री भी शानदार है|
वही विलन के तौर पर नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मेहश माजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार हैं| इसके अलावा इसमें इवलिन शर्मा और मंदिरा बेदी जैसे कई कलाकार भी है|
Saaho का ट्रेलर रिलीज़, इसके डायलॉग्स भी काफी दमदार हैं| प्रभास एक इंट्रोडक्शन में इसमें एक पुलिस ऑफिसर कहता है, ”वो किसी भी फील गुड फिल्म से पहले आने वाले स्मोकिंग एड की तरह है, कंटेंट सही होता है लेकिन विजुअल बहुत डिस्टर्बिंग होता है| ”
बता दे Saaho फिल्म को हिंदी सहित चार भाषाओं में रिलीज किया जाएगा | ट्रेलर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें वो हर इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार हैं जिससे की हर भाषा के लोग इससे जुड़ाव महसूस कर सकें|
सुजीत के निर्देशन में बानी saaho को वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है| इस फिल्म को करीब 250 करोड़ के बजट में बनाया गया है और यही वजह है कि फिल्म मेकर्स इसे लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते|
बता दे पहले यह फिल्म 15 अगस्त को आने वाली थी लेकिन बटला हाउस और मिशन मंगल उस दिन आरही है | इस वजह से साहो के मेकर्स ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दिया| अब ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



