भारत में क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज ने काफ़ी ज़्यादा लोकप्रियता हासिल की है। जैसे हाल ही में रिलीज हुई पाताल लोक काफी चर्चित है। वहीं, ‘मिर्ज़ापुर’ और नेटफ्लिक्स की ‘सेक्रेड गेम्स’ ने भी दर्शकों को क्राइम का ख़तरनाक मंज़र दिखाया है। ऐसे ही और भी कई दिलचस्प क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज हैं जिन्हें एक दफा देखना वाजिब है। आइए जानते हैं उन खास वेब सीरीज के बारे में।
रंगबाज़- ज़ी-5 के हिस्से भी एक बेहतरीन क्राइम वेब सीरीज़ आई। ज़ी-5 साल 2018 में रंगबाज लेकर आई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के नामी क्रिमनल श्रीप्रकाश शुक्ला की कहानी दिखाई गई है। गोरखपुर से निकलकर पूरे उत्तर भारत में आंतक मचाने वाले इस क्रिमनल की कहानी लोगों को काफी पसंद आई। इसका दूसरा सीज़न भी आया है, जिसमें राजस्थान के क्रिमनल की कहानी दिखाई गई। दूसरे सीज़न में जिम्मी शेरगिल और जीशाम अय्यूब जैसे एक्टर्स ने कमाल का एक्टिंग की।
दिल्ली क्राइम के चर्चे पूरी दिल्ली में
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ दिल्ली क्राइम ने भी काफी चर्चे लूट हैं। शैफाली शाह स्टारर इस वेब सीरीज़ में दिल्ली में हुई निर्भया केस की पुलिसिया जांच को फ़िल्माया गया। इसके भी दूसरे सीज़न की चर्चा है।
इस वेब सीरीज की लोकप्रियता आज भी है कायम
ब्रीद – अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ ब्रीद ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अमित साध और आर माधवन स्टारर इस वेब सीरीज़ में एक पिता अपने बच्चे के लिए लोगों की हत्या करता है। इस सीरीज़ का भी दूसरा सीज़न आने वाला है। इस बार दर्शकों को आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन दिखाई देगें। अमेज़न इसे साल के आखिर तक रिलीज़ करने वाला है।
इन वेब सीरीज को भी देखना बनता है
ऐसी और भी कई वेब सीरीज हैं जिन्हें बेस्ट क्राइम थ्रिलर वेब सीरिज में शामिल किया जाता है। जैसे कि, इस साल नेटफ्लिक्स ने साइबर क्राइम को लेकर जामताड़ा’ बनाई। इसके अलावा एमएक्स प्लेयर की भौकाल और ज़ी-5 की अपहरण जैसी सीरीज़ दर्शकों को क्राइम का ख़तरनाक चेहरा दिखाने में सफल हुई हैं।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
