MI VS KKR के मुक़ाबले में मुम्बई इंडियंस ने 49 रनों से कोलकाता को हराया, जाने विस्तार से

MI VS KKR : अबु धाबी में खेल गए मुकाबले में रोहित शर्मा की 80 रनों की धमाकेदार पारी और यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो झटकों के दम पर पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। आपको बता दें कि पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसके जवाब में कोलकाता 9 विकेट पर 146 रन ही बना पाए।

 

 

MI VS KKR मुंबई की पारी

आईपीएल 2020 के 5वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को दूसरे ओवर में ही बड़ा झटका लगा और क्विंटन डि कॉक 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। डि कॉक के आउट होने के बाद आए सूर्यकुमार यादव ने शुरू में ही गेंदबाजों की धुनाई शुरू कर दी। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में संदीप वॉरियर की 6 गेंदों में से 4 को बाउंड्री के बाहर भेजकर अपनी मंशा जाहिर कर दी।

इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार ने मिलकर धुआंंधार बल्लेबाजी की और बोर्ड पर 99 रन लगा डाले। हालांकि, सूर्यकुमार फिफ्टी से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच चुनें गए कप्तान रोहित शर्मा

 

 

मैन ऑफ द मैच का खिताब मुम्बई इंडियंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को चुना गया। रोहित ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और वह 54 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर पारी के 18वें ओवर में आउट हुए।

कोलकाता की पारी- शुरुआत खराब

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम को शुरू में ही बड़े झटके लग गए। पारी का तीसरा ओवर डालने आए ट्रेंट बोल्ट ने कोलकाता को पहला झटका दिया और शुभमन गिल को 7 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। सुनील नरेन भी सिर्फ 9 रन ही बना सके।

इसके बाद आए नीतीश राणा ने कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ 46 रनों की पार्टनरशिप की लेकिन 11वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान दिनेश कार्तिक LBW हो गए। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए.

हालांकि, विकेटों के पतन का सिलसिला आगे भी जारी रहा।

कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी और उसे आईपीएल 13 के अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER