इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है, जिन्हें चाय की बजाय केवल कॉफ़ी पीना ही पसंद है। यहाँ तक कि ऐसे लोगों की सुबह की शुरुआत ही कॉफ़ी से होती है। बहरहाल अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है, तो आज हम आपको कॉफ़ी बनाने का सही तरीका बताने वाले है। हमें यकीन है कि आप कॉफ़ी बनाने में जरूर माहिर होंगे। मगर फिर भी अगर एक बार आप इस तरीके को पढ़ ले, तो आपको भी ये पता चल जाएगा कि आज तक आप सही तरीके से कॉफ़ी बना भी रहे थे या नहीं।
कॉफ़ी बनाने का सही तरीका..
कॉफ़ी बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
सामग्री.. दूध.. एक कप, कॉफ़ी.. दो चम्मच, चीनी.. तीन चम्मच
विधि.. 1. अब कॉफ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाल लीजिये। उसके बाद एक बड़ा सा गिलास लेकर उसमें कॉफ़ी और चीनी डाल दीजिये। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि आप अपने स्वाद के अनुसार भी चीनी डाल सकते है।
2. बता दे कि उबालने के बाद आपके पास केवल आधा गिलास दूध ही बचेगा। ऐसे में आपको यही उबला हुआ दूध, कॉफ़ी और चीनी में डाल देना है। फिर दो मिनट तक इस मिश्रण में ब्लेंडर चलाएं।
3. बहरहाल इसके बाद आपके द्वारा बनाई गई कॉफ़ी में झाग बननी शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि जब गिलास पूरी तरह झाग से भर जाएँ तो उसे कॉफ़ी वाले मग में निकाल ले।
4. अब आखिर में आप इसके ऊपर कॉफ़ी पाउडर या चॉकलेट पाउडर भी डाल सकते है। जो भी फ्लेवर आपको पसंद है, आप उसी का इस्तेमाल कर सकते है।
हमें उम्मीद है कि आपको कॉफ़ी बनाने का सही तरीका समझ आ गया होगा। दोस्तों आपको यह तरीका कैसा लगा, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


