ये तो सब को मालूम है कि बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका लता मंगेशकर जी कई दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट थी। मगर आपको जान कर ख़ुशी होगी कि अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर भी वापिस आ चुकी है। हालांकि ये बात अलग है कि व्हीलचेयर पर बैठी लता मंगेशकर को हॉस्पिटल से घर जाने में काफी तकलीफ हुई। मगर फिर भी उनके साथ मौजूद नर्स और लोगों ने उन्हें संभाला हुआ था। बता दे कि लता जी पहले से कही ज्यादा कमजोर हो चुकी है, लेकिन उनकी हालत अब बेहतर है।
व्हीलचेयर पर बैठी लता मंगेशकर ने डॉक्टर्स को कहा फरिश्ता..
बहरहाल अपने घर वापिस आने की जानकारी लता जी ने खुद सोशल मीडिया के द्वारा दी है। इसके साथ ही व्हीलचेयर और नर्स के साथ उनकी तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। अब यूँ तो इसमें वायरल होने जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में सब कुछ मुमकिन है। वही अगर हम लता जी की तबियत की बात करे तो उन्हें बीते रविवार को ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। यानि वह करीब अठाइस दिनों तक हॉस्पिटल में ही रह रही थी। इस बारे में बात करते हुए लता जी ने ट्वीट किया है, कि उन्हें निमोनिया हुआ था। जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को भी फरिश्ता कहा है।
https://www.instagram.com/p/B52aVCHH4jq/?utm_source=ig_web_copy_link
नमस्कार.पिछले 28 दिनोंसे मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था.डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊँ फिर घर जाऊँ,आज मैं घर वापस आगयी हूँ. ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार,प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूँ.मैं आप सब की हृदयसे आभारी हूँ.
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) December 8, 2019
मेरे ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में फ़रिश्ते हैं, यहाँ का सभी कर्मचारी वर्ग भी बहुत अच्छा है.आप सब की मैं पुनः एक बार मन से आभारी हूँ. ये प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) December 8, 2019
Namaskaar, For the past 28 days, I was at Breach Candy hospital.. I was diagnosed with pneumonia. The (cont) https://t.co/nHAQuCozF9
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) December 8, 2019
Namaskaar,
A special thank you, again to the team of doctors who treated me with utmost care and love.
Dr. Pratit Samdani, Dr. Ashwin Mehta, Dr. Zareer Udwadia, Dr Nishit Shah, Dr. Janardan Nimbolkar and Dr. Rajeev Sharma.— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) December 8, 2019
जी हां लता जी ने कहा कि जिन डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया है, वे किसी फ़रिश्ते से कम नहीं है। यहाँ तक कि लता जी ने उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने उनके लिए दुआएं मांगी थी। फ़िलहाल आप लता मंगेशकर द्वारा किए गए ट्वीट और उनकी तस्वीर यहाँ देख सकते है। वैसे तो व्हीलचेयर पर बैठी लता मंगेशकर अब पहले से ज्यादा स्वस्थ दिख रही है, लेकिन फिर भी पिछले दिनों में उनका स्वास्थ्य जितना गिरा है, उसका असर उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।


