वैसे तो आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है, जिनके साथ कोई भी एक्टर काम करने से मना नहीं करेगा। मगर बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान ने ऐसा ही किया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि सलमान खान ने आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। यहाँ तक कि उनके फिल्म करने से पीछे हटने की वजह भी काफी दिलचस्प है। हालांकि हमें यकीन है कि सलमान खान की यह वजह आपको भी काफी पसंद आएगी।
आलिया भट्ट के साथ सलमान ने फिल्म में काम करने से किया इंकार..
दरअसल बात ये है कि सलमान खान और आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में साथ नजर आने वाले थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा, क्यूकि सलमान खान ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। इसकी वजह ये है कि इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट के लिपलॉक सीन काफी ज्यादा थे। जो सलमान खान को मंजूर नहीं थे। ऐसे में सलमान खान ने भंसाली जी से यह सीन फिल्म में से हटाने की बात कही थी, लेकिन भंसाली जी इस बात पर राजी नहीं हुए। जिसके कारण सलमान खान को इस फिल्म को छोड़ना पड़ा।
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सलमान खान को इस बात का अफ़सोस नहीं था कि वह फिल्म में खुद से आधी से भी ज्यादा छोटी उम्र की लड़की के साथ काम करेंगे, बल्कि उन्हें इस बात से ऐतराज था कि इस फिल्म में उन्हें लिपलॉक सीन करने पड़ेंगे। वैसे आपको बता दे कि सलमान खान ने किसी फिल्म में किसिंग सीन नहीं किया। शायद यही वजह है कि वह किसी भी फिल्म में ऐसे सीन करने से कतराते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म के लिए आलिया और सलमान दोनों को साइन कर लिया गया था, लेकिन सिर्फ इन सीन्स की वजह से सलमान खान यह फिल्म करने से पीछे हट गए और आलिया भट्ट का साथ छोड़ दिया। दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताईयेगा।



