गर्मी का सीजन शुरू होने को आ गया है। तो ऐसे में मौसम आते ही हमें अपनी शरीर के त्वचा का खासकर से ध्यान रखने की जरुरत होती है। तो ऐसे में गुलाब जल बेहद फायदेमंद माना जाता है। आपको बता दे कि शरीर की त्चचा और बालों का ध्यान रखने के साथ आप तनाव को कम करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं। तो आइये जानते है कि गुलाब जल के क्या होते है फायदे।
त्वचा की नमी रखता है बरकरार
हमारे शरीर की जो त्वचा होता है उसकी नमी बरकरार रखने के लिए गुलाब जल का उपयोग अच्छा माना जाता है। आपको क्या ये पता है कि आंखो में जलन होने पर भी गुलाब जल लगा लेने से आंख में जलन बंद हो जाती है और यह आंखो को ठंडक पहुंचाता है। इसे न सिर्फ काॅस्मेटिक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है बल्कि ये कई घरेलू नुस्खों में भी बहुत काम आता है।
खास बात
हम अक्सर देखते है कि जब भी हम गर्मियों में बाहर निकलते है तो तेज़ धूप के कारण हमारे शरीर की त्वचा में जलन सी होने लगती है और चेहरे पर लाल निशान भी पड़ जाते हैं। आपको बता दें कि ये समस्या एलर्जी या इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण होती है। तो ऐसे में आप जब भी घर से बाहर निकले तो शरीर पर थोड़ा गुलाब जल लगा कर निकले। आप देखेंगे कि धूप का असर भी नहीं होगा और साथ ही ठंडक भी महसूस होगी।
आंखो के नीचे हटाता है काले धब्बे
सबसे ज्यादा खास बात गुलाब जल की यह होती है कि यह एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट के रूप में हमारी त्वचा के pH balance को बरकरार बनाए रखता है। ये हमारे चेहरे की आइली त्वचा को हटाने का भी काम करता है साथ ही चेहरे पर कील-मुंहासों को भी बनने से रोकता है। गुलाब जल आंखों के नीचे पड़ जाने वाले काले-धब्बे हटाने के लिए भी कारगर होता है और चेहरे पर पड़ने वाली झाइयों को दूर रखने में भी ये हमारी सहायता करता है।



