जैसा की हम जानते है कि बहुत से लोग ऐसे होते है जो ज्यादा मंहगी कार लेना पसंद नहीं करते है और उनके दिमाग में सवाल यह आता है कि जो उनका बजट होगा उसमें बजट में कार छोटी पड़ जा रही है तो इसके लिए थोड़ा सा और इंतजार कर लें। आपको बता दें कि मारूति सुजुकी अपने सिलेरियो को नेक्स्ट जनरेशन मॉडल में उतारने जा रही है। जहां अब ये कार स्मूदनेस, पावर, सेफ्टी और झमाझम फीचर के साथ स्पेस में भी आपको सेटिस्फाइड कर देगी।
इंटरनेट पर आ गई है तस्वीरे
आपको बता दें कि मारूति सुजुकी कंपनी की सिलेरियो नेक्स्ट जेनरेशन की कार फेस्टिव सीजन तक बाजार में लॉन्च हो सकती है। जहां इस 5 सीटर कार में पहले से ज्यादा स्पेस होगा बल्कि इसके पहिए भी पहले से बड़े होंगे। जिससे कार की हाइट और बढ़ा दी जाएगी। वहीं, इस कार की बात करें तो हाल ही में इस कार के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से देखी जा रही है।
नई तकनीकि का होगा ये नाम
वहीं, मारूति कंपनी सिलैरियो हैचबैक कार के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में फिफ्थ-जेनरेशन HEARTECT तकनीक का इस्तेमाल अब कर पाएगी। जिसका प्रयोग कंपनी की मौजूदा कार वैगन आर, स्विफ्ट और एस-प्रेस्सो में किया जा सकेगा।
खास बात
आपको बता दें कि इस कार में कंपनी के द्वारा 1.0 लीटर थ्री सिलिंडर K10B नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा। जो जेनरेट करती है 90Nm का पीक टॉर्क और 68PS की पावर को। वहीं, इस कार की इंजन की बात की जाएं तो कार के ये इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियर बॉक्स के साथ आता है। वहीं, अभी तक इस नए मॉडल का कोई तरह का आफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। वहीं, इस कार के लॉन्च हो जाने के बाद इसकी तुलना टाटा टियागो और ह्युन्डै की सेंट्रो से की जा सकेगी।




