Reliance Jio ने टेलिकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद को खत लिखा है. जिओ का कहना है की बाकि कंपनी इन्हे उल्लू बना रही है. जिओ ने पत्र में लिखा कि वो Airtel और Vodafone-Idea के घड़ियाली आसूं के आगे न झुके। दरअसल, Jio ने कम्युनिकेशन मिनिस्टर को कहा की वो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार ही इन टेलिकॉम कंपनियों से अपना बकाया वसूल करे। Jio ने COAI (सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के पत्र का जवाब देते हुए संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि COAI इन दोनों टेलिकॉम कंपनियों के हाथों की कठपुतली बन चुका है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इन दोनों कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए झूठी तस्वीर पेश कर रहा है।
COAI बना हाथो की कटपुतली
आपको बता दे की सुप्रीम सुप्रीम कोर्ट के बाद Circular operator association को सरकार से Airtel और Vodafone-Idea को राहत देने के लिए खत लिखा था। Jio ने अपने पत्र में दूरसंचार मंत्री से कहा कि वो COAI के इस तर्क से सहमत नहीं है कि अगर सरकार इन कंपनियों की मदद नहीं करेगी तो टेलिकॉम सेक्टर तबाह हो जाएगा। Jio ने यह भी आरोप लगाया कि COAI अपनी बात साबित करने के लिए सरकार को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। सरकार को ल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के इन बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
दोनों कम्पनियों को सक्षंम बताया और कहा इनका बिजनेस भारत समेत बाहरी देशो में फैला हुआ है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों कंपनियों को बकाया वापस करने से नहीं मुकरना चाहिए।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने टेलिकॉम कंपनियों को तीन महीने के भीतर सरकार का बकाया भुगतान करना है। साथ ही साथ टेलिकॉम कंपनियों को कुल बकाए की आधी राशि को पेनॉल्टी के तौर पर भी भरना होगा। इसके बाद से Airtel और Vodafone-Idea ने सरकार से इसके लिए राहत देने के लिए अनुरोध किया था।
जिओ ने यह भी लिखा है की ,जब इन दोनों कंपनियों को AGR के बकाए पर सरकार, रेग्युलेटर और सुप्रीम कोर्ट का रूख पहले से ही मालूम था तो इन कंपनियों ने बकाए के भुगतान के लिए पहले से ही तैयारी क्यों नहीं की थी। AGR पर आने वाले फैसले के बारे में जानते हुए भी ये कंपनियां अपने रूख पर अड़ीं रहीं और अपने हिसाब से सरकार का बकाया भुगतान करती रही। साथ ही COAI से यह भी कहा कि, ये दोनों ही कंपनियां अपने खराब ऑपरेशनल फैसलों की वजह से ग्रसित है और ये अपनी खराब वित्तीय हालत का हवाला सरकार को दे रही हैं।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.



