नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम हुआ एक और अवार्ड, कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में मिला सम्मान…

नवाजुद्दीन अपने काम के लिए दिनों दिन फेमस होते चले जा रहे हैं। उनकी एक छोटी सी एक्टिंग की बदौलत वह आज इतने बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं कि हर कोई उन्हीं की चर्चा करता है और हर तरफ उन्हीं की बातें होती हैं। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में एक अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसे खुद उस सेरेमनी के काउंसलर ने उन्हें सम्मानित किया था।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक्टिंग की बदौलत दिनों दिन अपना रंग छोड़कर चले जा रहे हैं और अब तो इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इन पर इनके एक्टिंग की चर्चा शुरू हो चुकी है। इंडिया को छोड़ नवाजुद्दीन विदेशों में भी अपने एक्टिंग का डंका बजने निकल रहे हैं। नवाजुद्दीन को कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्मफेस्टिवल में गोल्डन ड्रैगन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस महीने लांच होगा Apple TV+ और DISNEY+, नेटफ्लिक्स को देगा टक्कर

उन्हें यह अवार्ड रविवार को वेल्स (ब्रिटेन) के काउंसिल जनरल मिक एंटोनिव द्वारा दिया गया था, जिसे पाकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बहुत ही ज्यादा खुश थे। उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए अपने फैंस के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अपने जज्बात जाहिर किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा “मुझे इस प्रतिष्ठित गोल्डन ड्रैगन अवार्ड से सम्मानित करने के लिए वेल्स (यूके) काउंसिल जनरल मिनिस्टर एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को धन्यवाद”। नवाज ने आगे लिखा, “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए ज्यूडी डेंच को बधाई। ”

https://twitter.com/Nawazuddin_S/status/1189112577059479552?s=08

इसी के साथ ही नवाजुद्दीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपनी एक फोटो शेयर करते हुए खुद की खुशी भी जाहिर की। नवाजुद्दीन अपनी एक्टिंग के बदौलत चाहे उनकी छोटी -मोटी फिल्में पहले की हो या अब की बड़ी फिल्में या उनसे भी हटकर उनकी वेब सीरीज, सबमें उनकी एक्टिंग का क्या कहने।

इस महीने लांच होगा Apple TV+ और DISNEY+, नेटफ्लिक्स को देगा टक्कर

नवाजुद्दीन इस समय सुपरस्टार लाइन में सबसे ऊपर नजर आ रहे हैं और नवाजुद्दीन की सबसे ज्यादा मांग की जा रही है। नवाजुद्दीन छाए हुए हैं अब चाहे वह भारत की बात ही रही हो या विदेश हो। नवाजुद्दीन की पहले की फिल्में- बदलापुर ,मांझी द माउंटेन, गैंग ऑफ वासेपुर या कोई और उनकी हर फिल्म में जबरदस्त एक्टिगं देखी जा सकती है।

See this Instagram photo by @nawazuddin._siddiqui: https://www.instagram.com/p/BxRSYzHAwL4/?utm_source=ig_web_options_share_sheet

इसी के साथ ही अभी हाल ही में उनकी हुई आई हुई वेब सीरीज “सैक्रेड गेम्स” में भी उनकी जबरदस्त एक्टिंग देखी जा सकती है।

See this Instagram photo by @nawazuddin._siddiqui: https://www.instagram.com/p/B3g2eW2hadV/?utm_source=ig_web_options_share_sheet

आपको बता दें नवाजुद्दीन कि जल्द ही आ रही फिल्म “मोतीचूर चकनाचूर” में नवाजुद्दीन का एक अलग ही किरदार देखने को मिल रहा है। नवाजुद्दीन इस फिल्म में पहली बार किसी रोमांटिक शख्स के रूप में नजर आएंगे। नवाजुद्दीन की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें उन्होंने प्यार के पंचनामा उड़ाए हैं और खूब सारी प्यार की गलियों में सैर किया है।

‘Tweeter पर अब नहीं दिखेगा पॉलिटिकल विज्ञापन’-CEO

अब देखना यह होगा कि दर्शकों को उनका यह किरदार भी कितना पसंद आता है लेकिन बात करें उनके फैंस की तो वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं नवाजुद्दीन को इस नए अवतार में देखने के लिए।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER