Redmi K20 और K20 pro लांच होगा इस दिन,स्नैपड्रगन और बेस्ट कैमरा से है लैस

Redmi K20

क्सिओमी कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लांच करने वाली है| चीनी कंपनी फिर से अपने एक नए फ़ोन को मार्केट में लाने जा रही है | चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि भारत में 17 जुलाई को Redmi K20 और K20 pro को लॉन्च किया जाएगा|  भारत में कंपनी के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की|

Redmi K20 और K20 pro के फीचर्स ?

MI के  इस नए फ़ोन के फीचर बेहतरीन है| कंपनी ने Redmi K20 और K20 pro  दोनों में ही 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड पैनल है, जिसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो शामिल है|

इन दोनो फ़ोन्स के प्रोसेसर की बात करे तो के20 प्रो को स्नैपड्रैगन 855 एसओसी द्वारा संचालित किया गया है, जिसे एड्रेनो 640 जेपीयू और 8जीबी तक रैम के साथ जोड़ा गया है| वही  के20 में स्नैपड्रैगन 730 एसओसी है|

Redmi ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कब लांच होगा  Redmi K20 और K20 pro

xiaomi के इस नए फ़ोन के लांच के बारे में बात करे तो इसकी जानकारी भारत में कंपनी के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर दी है| उन्होंने ट्वीट कहा, “एमआई के प्रशंसक, नॉकआउट पंच का यह समय है. रेडमी के20 और रेडमी के 20 प्रो को 17 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा| ”

इनके मुताबिक, Redmi 7A के साथ-साथ कम्पनी भारत में के20 और के20 प्रो डिवाइस भी लॉन्च करेगी|  जैन के मुताबिक, कम्पनी ने इस साल अप्रैल तक भारत में 2.36 करोड़ रेडमी 4ए, 5ए और 6ए स्मार्टफोन बेचे हैं| बता दे की शाओमी अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 7A को भी इस महीने भारत में लॉन्च करेगा|  भारत में शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्ट मनु जैन ने ट्वीटर पर इस बात की घोषणा की कि रेडमी 7ए भारत में रेडमी 6ए की जगह लेगा|

 

 

रेडमी 7ए में एचडी प्लस रिजोल्यूशन के साथ 5.4 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है|  यह क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट के साथ आता है|  इसका 3जीबी/32जीबी वेरिएंट अभी उपलब्ध है|

टेक्नोलॉजी से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express  पर.

Summary
Article Name
Redmi K20 और K20 pro लांच होगा इस दिन,बेस्ट कैमरा से है लैस-Youth Express
Description
चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि भारत में 17 जुलाई को Redmi K20 और K20 pro को लॉन्च किया जाएगा| 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER