लोगो के बिच में बड़ा ही पचलित खेल pubg के प्लेयर्स के लिए बड़ी खुश खबरि की बात है| PUBG गेम का नया वर्शन भारत में लांच किया गया है| PUBG Mobile के लाइट वर्जन यानी PUBG Lite के बीटा वर्जन को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। जो भी यूज़र लो-एंड कंप्यूटर पर पबजी लाइट को खेलने का लुत्फ उठाना चाहते हैं,वो अब डाउनलोड कर सकते है। गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पिछले महीने लाइव हुआ था और अब भारत में PUBG Lite बीटा सर्वर को लाइव कर दिया गया है।
pubg Lite गेम को नया अपडेट भी मिला है जिसके बाद फ्लेयर गन बिहेवियर में बदलाव मिलेगा, नए वाहनों को जोड़ा गया है और अन्य कुछ बदलाव भी नए अपडेट का हिस्सा हैं।
मिनिमम सिस्टम रेक्विरमेंट PUBG Lite के लिए ?
पाबजी का स्टैण्डर्ड फ्री तो प्ले है, लेकिन इसमें भी ऑप्शन मौजूद है| गेम को लो-एंड कंप्यूटर के लिए बनाया गया है, चलिए अब आपको मिनिमम सिस्टम रिक्वॉयरमेंट के बारे में बता दे-
न्यूनतम सिस्टम फीचर रिक्वायर्ड
1) विंडोज़ 7, 8 या 10 64 बिट
2) इंटेल कोर आई3 2.4 गीगाहर्ट्ज़
3) 4 जीबी रैम
4) इंटेल एचडी ग्राफिक्स 4000
5) 4 जीबी डिस्क स्पेस
रिकमेंडेड सिस्टम स्पेसिफिकेशन
1) विंडोज़ 7, 8 या 10 64 बिट
2) इंटेल कोर आई5 2.8 गीगाहर्ट्ज़
3) 8 जीबी रैम
4) एएमडी Radeon एचडी7870 या एनवीडिया GeForce GTX 660
5) 4 जीबी डिस्क स्पेस

कैसे डाउनलोड करे PUBG Lite वर्शन?
आपको सिस्टम के बारे में तो बता दिए अब आप ये सोच रहे है की डाउनलोड कैसे करे तो चलिए इसके बारे में भी जानकारी दे| पाबजी के इस वर्शन को PUBG Lite की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसा करने पर 64.1 एमबी की .exe फाइल डाउनलोड होगी, यह आपके कंप्यूटर में PUBG लॉन्चर को इंस्टॉल करेगी। इसके बाद आपको अतिरिक्त गेम फाइल को डाउनलोड करना होगा जिसका फाइल साइज़ 2 जीबी से ऊपर का है|
प्लेयर्स को एक PUBG अकाउंट क्रिएट करना होगा लेकिन अगर आपने पहले से गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आप प्री-रजिस्ट्रेशन के समय बनाए गए उसी अकाउंट का इस्तेमाल कर लॉग-इन कर सकते है| एक बार गेम और संबंधित फाइल इंस्टॉल हो गई तो फिर आप गेम खेल सकते है|
इसमें इंडियन प्लेयर्स के लिए हिंदी भाषा का सप्पोर्ट भी जोड़ा गया है| प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर कोब्लैक स्कार्फ, पंक ग्लासेज़ और कॉम्बैट पैंट्स बोनस के रूप में मिलेंगी। इन-गेम्स रिडीमेंबल कोड 11 जुलाई को ईमेल के माध्यम से आने वाले हैं।
टेक्नोलॉजी से जुडी लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.
