इसमें कोई शक नहीं कि पौष्टिक तत्वों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। बता दे कि पनीर भी एक ऐसा ही पौष्टिक तत्व है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हां पनीर कई तरह के मिनरल्स से भरपूर होता है। हालांकि आज कल बाजार में शुद्ध पनीर की बजाय मिलावटी पनीर ज्यादा बिकता है। ऐसे में मिलावटी पनीर की पहचान करने के लिए आप ये आसान सा तरीका आजमा सकते है। तो चलिए अब आपको इस तरीके के बारे में विस्तार से बताते है। सबसे पहले तो जब आप पनीर खरीदने जाएँ तब पनीर का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे हाथ पर मसल कर देख ले। ऐसे में अगर ये टूट कर बिखरने लगे तो समझ लीजिये कि वह पनीर मिलावटी है।
मिलावटी पनीर की पहचान..
दरअसल पनीर में जो केमिकल होता है, वह ज्यादा दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाता और ऐसी स्थिति में वह बिखरने लगता है। इसके इलावा अगर आप पनीर घर ला चुके है तो ऐसी स्थिति में आप इस तरह से शुद्ध पनीर की परख कर सकते है। इसके लिए आप थोड़े से पनीर को पानी में उबाल लीजिये। फिर उसे ठंडा होने दीजिये। बता दे कि जब वह ठंडा हो जाएँ तो उसके ऊपर कुछ बूंदे आयोडीन का टिंचर डाल दीजिये। गौरतलब है कि अगर पनीर का रंग नीला पड़ जाएँ तो समझ लीजिये कि यह पनीर मिलावटी है।
इसीलिए आपको मानसून में बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए


