भारत में 31 मई को रियलमी लॉन्च कर रहा 4K टीवी

भारत में 31 मई को रियलमी लॉन्च कर रहा 4K टीवी

इस समय टेक्नोलॉजी का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में तेजी रफ्तार से बढ़ते स्मार्टफोन और टीवी ब्रांड रियलमी ने सोमवार के दिन यह घोषणा करी है कि वह 31 मई के दिन भारत में रियलमी स्मार्ट टीवी 4K लॉन्च करने जा रहा है।

ये साइज में होगी स्मार्ट टीवी

आपको बता दें कि रियलमी स्मार्ट टीवी जो 4K स्मार्ट टीवी उतार रहा है वह दो साइज में आएगी पहली 50-इंच और दूसरी 43-इंच। जो आती है डॉल्बी विजन सक्षम 4K के डिस्प्ले और शानदार डॉल्बी एटमॉस इमर्सिव ऑडियो के साथ। वहीं, कंपनी ने कहा कि एक ब्रांड से लेकर एक तकनीकी ट्रेंडसेटर तक, रियलमी अब टेकलाइफ उत्पादों के एक व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र पर काम कर रहा है। जिसमें स्मार्टफोन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स (एआईओटी) उत्पाद भी शामिल हैं, जिससे भारत में हर किसी के लिए प्रौद्योगिकी द्वारा संचालित जीवन की पेशकश की जा सके।

2020 में लॉन्च की थी ये टीवी

रियलमी की स्थापना के बाद से सबसे तेजी से बढ़ते टीवी ब्रांड, रियलमी ने सन् 2020 में स्मार्ट टीवी 43-इंच और 32-इंच और रियलमी स्मार्ट टीवी एसएलईडी 4K टीवी को 55-इंच के आकार में सन् 2020 में लॉन्च किया था। जिसे एसएलईडी डिस्प्ले तकनीक द्वारा रियलमी और एसएलईडी टेक्नोलॉजी (स्पेक्ट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन) के मुख्य वैज्ञानिक जॉन रूयमैन द्वारा इसे विकसित किया गया है।

2021 है विकास का एक नया चरण

वही, अधिकतर एलईडी टीवी केवल एक नीली बैकलाइट का प्रयोग करते हैं। जिसे बाद में सफेद कर दिया जाता है। वहीं, एसएलईडी शुरूआत के चरण में आरजीबी यानि लाल, हरे और नीले एलईडी लाइट का प्रयोग करता है, इसलिए यह कलर नीली रोशनी के हानिकारक प्रभावों को भी कम करता है। हालांकि, कंपनी ने ये भी कहा कि साल 2021 स्मार्ट टीवी सेगमेंट में अत्याधुनिक और प्रौद्योगिकी के साथ यह हमारे लिए विकास का एक नया चरण बनकर आया है।

Summary
भारत में 31 मई को रियलमी लॉन्च कर रहा 4K टीवी
Article Name
भारत में 31 मई को रियलमी लॉन्च कर रहा 4K टीवी
Description
इस समय टेक्नोलॉजी का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। तो ऐसे में तेजी रफ्तार से बढ़ते स्मार्टफोन और टीवी ब्रांड रियलमी ने सोमवार के दिन यह घोषणा करी है कि वह 31 मई के दिन भारत में रियलमी स्मार्ट टीवी 4K लॉन्च करने जा रहा है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER