बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन: Realme 5 Pro Review

Realme 5 Pro

Realme कम्पनी ने महज़ डेढ़ साल में ही भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ बना ली है| अगर इसका डाटा देखा जाये तो Realme भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ स्मार्टफोन ब्रांड है। Realme ने अपने मिड और बजट रेंज से स्मार्टफोन की वजह से Xiaomi Redmi सीरीज के बजट स्मार्टफोन के मार्केट में सेंध मारी है। Realme ने पिछले सप्ताह भारत में Realme 5 और Realme 5 Pro को भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को Leap to Quad Camera के नाम से पहले से ही प्रमोट किया जा रहा था। जैसा कि टैग लाइन में साफ लिखा है कि इस सीरीज के बैक में क्वॉड कैमरा सेट अप दिया गया है। इस सीरीज के हाई एंड वेरिएंट Realme 5 Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो आपको एक प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। इस स्मार्टफोन को तीन रैम ऑप्शन 4GB, 6GB और 8GB में लॉन्च किया गया है। हमारी टीम ने इससे इस्तेमाल करने के बाद इसका रिव्यु ले कर आयी है|

प्रीमियम डिजाइन

Realme 5 Pro में आपको प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके बैक में ग्रेडिएंड फिनिश वाला बैक पैनल दिया गया है। हालांकि, इसका बैक पैनल काफी धूल मिट्टी और स्मज को अपनी तरफ अट्रेक्ट करता है। जिस वजह से आपको इसे कवर में ही रखना होगा, नहीं तो इसके बैक पैनल में उंगलियों के निशान आसानी से बन जाते हैं। Realme इसके साथ बैक कवर भी ऑफर कर रहा है जो इसके बैक पैनल पर निशान लगने से बचा सकता है। Realme 5 Pro दो कलर ऑप्शन्स स्पार्क्लिंग ब्लू और क्रिस्टल ग्रीन ऑप्शन के साथ आता है।

वही इसमें वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्प्ले दिया गया है| फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। लेकिन अगर हम तुलना करे तो इस रेंज में शिओमी हमे AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर रहा है।  इसमें 2,340 x 1,080 पिक्सल रिजोल्यूशन और 409ppi वाली स्क्रीन दी गई है। फोन में आपको 450nits तक की ब्राइटनेस मिलती है, साथ ही साथ इसमें नाइट मोड भी दिया गया है जो आपकी आंखों को प्रोटेक्ट करता है। फोन का वजन 184 ग्राम है जो थोड़ा भारी लग सकता है।

Leap to Quad Camera

वही इसके कैमरा सेटअप की बात करे तो  इससे Leap to Quad Camera के नाम से प्रमोट किया है, मतलब क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है| इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का प्रोट्रेट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कम्पनी ने इसमें 48MP Sony IMX 586 प्राइमरी सेंसर दिया है, जिसका अपर्चर f/1.79 से साथ PDAF (फेड डिविजन ऑटो फोकस) को सपोर्ट करता है।  फिर इसमें 8MP Wide Angle Camera  f/2/25 अपर्चर के साथ दिया गया है।  फिर फोन में दो 2MP के कैमरे दिए गए हैं, जिसमें एक प्रोट्रेट कैमरा दिया गया है जो बोकेह मोड को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें एक और 2MP का माइक्रो कैमरा दिया गया है जो 4cm से ली गई तस्वीर को भी काफी क्लीयरली कैप्चर कर सकता है।

Realme 5 Pro की परफॉरमेंस

इस फोन की परफॉरमेंस की बात करे तो बेस्ट  परफॉर्मन्स दे रहा है| इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712AIE प्रोसेसर 2.3GHz की फ्रिक्वेंसी के साथ दिया गया है|  जिससे की आपको Call of Duty, Battlefield, PUBG Mobile  हाई ग्राफिक्स गेम खेलने में कोई दिकत नहीं आएगी|

यह एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Color OS 6 पर काम करता है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। महज 45 मिनट में स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज हो जाती है और आप इसे एक दिन तो आसानी से चला सकते हैं। फोन में 4,035mAh की बैटरी दी गई है। फोन में USB Type C पोर्ट दिया गया है जो एक प्लस प्वाइंट कहा जा सकता है।  कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4G सिम कार्ड का सपोर्ट, Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.0 का इस्तेमाल किया गया है।

Realme 5 Pro उपयोग करने के बाद हमरी राय है की – मिड रेंज में यह दमदार फोन है| इसका कैमरा हमें कुछ मामलों में निराश करता है, साथ ही साथ इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसमें ट्रेडिशन्ल फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हालांकि, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज है जो फोन को तेजी से अनलॉक कर देता है। ओवरऑल कहा जाए तो Rs 13,999 की शुरुआती कीमत में आने वाला ये स्मार्टफोन आपको प्रीमियम फील देगा।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन: Realme 5 Pro Review-Youth Express
Article Name
बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन: Realme 5 Pro Review-Youth Express
Description
Realme ने पिछले सप्ताह भारत में Realme 5 और Realme 5 Pro को भारत में लॉन्च किया है। हमारी टीम ने इससे इस्तेमाल करने के बाद इसका रिव्यु लेकर आयी है| 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER