इन दिनों बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ घर पर क्वारंटाइन हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव दिखाई देते हैं। और हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर किया जिससे उनका हल्क जैसी बॉडी रखने का शौक ज़ाहिर हुआ।
बॉडी बिल्डर रणवीर सिंह के बचपन का शौक जानिए
दिलचस्प है कि, सालों बाद भी इनके इस शौक में कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ। इस बात का सबूत देती हैं उनकी ये दो नई तस्वीरें जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
इन दो तस्वीरों में से एक उनकी बचपन की तस्वीर है और दूसरी हाल की है जिसमें उनका चेहरा तो नज़र नहीं आ रहा लेकिन उनकी हल्क जैसी बॉडी साफ नज़र आ रही है। जो कि उनके बचपन के शौक को याद दिला रही है।
इस तस्वीर को देख एक नज़र में आप नहीं पहचान पाएंगे कि ये रणवीर हैं। लेकिन बचपन की इस फोटो में भी रणवीर का बॉडी बनाने को लेकर जुनून साफ नज़र आ रहा है। बचपन की फोटो में उन्होंने अपने साथ हल्क की फोटो भी शेयर की है जिसमें रणवीर हल्क की तरह अपनी बॉडी दिखाते नज़र आ रहे हैं।
बचपन की फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा है,’ “क्या कर सकते हैं, जब आप पर हल्क की धुन सवार हो” #mondayfeeling वह समय जब WWF ही ज़िंदगी थी। मेरे कमरे की दीवार पर अविनाशी ‘हल्क होगन’ का पोस्टर हुआ करता था।
इस बात से तो हर कोई वाक़िफ है कि, इस चमकते सितारे ने अपनी मेहनत और टैलेंट से फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अनोखी जगह बना ली है। इनकी एक्टिंग पर आज के यूथ के साथ साथ पुराने लोग भी फिदा हो चले हैं।
बात करें इनकी खूबसूरत बेगम की तो बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादकोण अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इनकी फ़िल्में दर्शकों के दिल में खास जगह प्राप्त कर लेती हैं। दोनों ही स्टार्स आज फ़िल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं फिर भी इनकी महनत में कोई कमी नहीं आती है।
अपको बता दें कि, रणवीर सिंह जल्द ही फ़िल्म 83 में नज़र आने वाले हैं। खास बात इस फिल्म की यह है कि, एक बार फिर दीपिका और रणवीर सिंह साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म 10 अप्रेल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते देशभर में हुए लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज़ रुक गई। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.
