चेन्नई के किंग पर भारी पड़ी दिल्ली कैपिटल्स, 3 विकेट से दी मात

चेन्नई के किंग पर भारी पड़ी दिल्ली कैपिटल्स, 3 विकेट से दी मात

दुबई में सोमावार के दिन दिल्ली और चेन्नई सुपर किंग के बीच 50 वां मुकाबला खेला गया। जहां मुकाबले के हीरो दिल्ली के शिमरॉन हेटमायर रहे। जहां उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के द्वारा दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई को तीन विकेट से हरा दिया।  आपको बता दें कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता था। जहां उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं, पहली पारी में खेलने उतरी चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गवांकर नाबाद 136 रन जुटाएं।

शार्दुल और जडेजा के खाते मे आए दो-दो विकेट

वहीं, जब दूसरी पारी में जब दिल्ली खेलने उतरी तो हेत्मायर ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की सहायता से करीब 28 रन बनाकर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। वहीं, चेन्नई में रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर के खाते में दो-दो विकेट आए। जबकि दीपक चाहर, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो के खाते में केवल एक-एक विकेट ही आए। हालांकि, इस शानदार मुकाबले के साथ ही दिल्ली की टीम 13 मैचों में 10 पर जीत हासिल करने के साथ 20 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच गई है।

रबाडा ने जड़ा पहली गेंद में चौका

हालांकि, हेटमायर की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद दिल्ली सुखद स्थिति तक पहुंची लेकिन अंतिम ओवर में अक्षर 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। जहां खास बात यह रही कि नए बल्लेबाज के रूप में उतरे कैगिसो रबाडा ने पहली ही गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत हासिल करा दी।

खास बात

वहीं, चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डुपलेसीस और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरूआत की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 रनों की ही साझेदारी हुई थी कि अक्षर पटेल ने डुपलेसीस 10 रन पर उनका विकेट ले लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे रॉबिन उथ्थपा जहां उन्हें एनरिच नॉ˜जे ने आउट कर दिया।

रायडू ने बनाया अर्धशतक

दरअसल, खेल के दौरान यह लग रहा था कि दो बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की ले जाकर रहेंगे पर आवेश ने धोनी को 18 रन पर आउट कर दिया। फिर इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जडेजा और रायुडू ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी निभाएं रखी। जहां रायुडू ने 43 गेंदों में पांच चौकों ओर दो छक्के की मदद से 55 रन बनाएं जबकि जडेजा एक रन बनाकर डटे रहे।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER