इस तरह जन्माष्टमी पर बनाएं स्वादिष्ट नारियल के लड्डू, भगवान कृष्ण को लगाए भोग

नारियल के लड्डू

जैसा कि हम सभी जानते है कि जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है। जहां इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार 18 एवं 19 अगस्त के दिन पूरे देश में मनाया जाएगा। वहीं, लोग भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखा करते है। वहीं, इस दिन बाल गोपाल के लिए स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं।

गोपाल जी को पसंद है नारियल के लड्डू

तो ऐसे में अगर आप प्रसाद को लेकर असमंजस में पड़े हैं तो नारियल का लड्डू बनाकर गोपालजी को लड्डू का भोग लगा सकते है। क्योंकि गोपाल को नारियल के लड्डू भी बहुत पसंद होते हैं। जन्माष्टमी पर नारियल के लड्डू बनाकर आप बाल गोपालजी को प्रसन्न कर सकते हैं। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  • नारियल – 3 कप
  • दूध – 2 कप
  • चीनी – 3 बड़े चम्मच
  • मिल्क पाउडर – 1/2 कप
  • काजू – 1 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • घी – 2 बड़े चम्मच

इस विधि से बनाएं

नारियल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। फिर इसके बाद नारियल को कद्दूकस कर लें। घी में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। इसके बाद इसमें दूध डालें। दूध डालें और मिश्रण को 6-7 मिनट तक पकाएं। अब इस मिश्रण में चीनी और इलायची पाउडर को अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। मिक्स करने के बाद इसमें बारीक कटे हुए काजू डालें।

सामग्री को कर लें अच्छे से ठंडा

वहीं, काजू डालने के बाद मिश्रण में मिल्क पाउडर डाल दीजिए। दूध पाउडर डालें और मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद कर दें। तैयार सामग्री को अच्छे से ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद हाथ में कुछ सामग्री लेकर गोल आकार के लड्डू बना लें। बाकी सामग्री से भी इसी तरह लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए। आपके नारियल के लड्डू तैयार हैं। गोपाल जी को लड्डू का भोग लगा सकते है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER