किचन में काम आने वाली इन चीजों को अंग्रेजी में क्या कहते है, क्या आप जानते है

आमतौर पर हम किचन में बहुत सी चीजें इस्तेमाल करते है। जैसे कि रोटी पकाने के चकला, बेलन, तवा और सब्जी पकाने के लिए कड़ाई, कड़छी आदि ऐसी कई चीजें है जो किचन में काम आती है। मगर क्या आप जानते है कि किचन में काम आने वाली इन चीजों को अंग्रेजी में क्या कहते है। बहरहाल हमें नहीं लगता कि आपको इन सभी चीजों की अंग्रेजी पता होगी। अगर आपको नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको बता देते है कि आखिर इन्हें अंग्रेजी में किस नाम से पुकारा जाता है।

किचन में काम आने वाली

किचन में काम आने वाली चीजों के अंग्रेजी नाम.. 

चकला बेलन.. सबसे पहले हम चकला बेलन की बात करते है। बता दे कि चकले को रोलिंग बोर्ड और बेलन को रोलिंग पिन कहा जाता है।

चिमटा.. इसके बाद अगर हम चिमटे की बात करे तो इसे अंग्रेजी में टॉन्गस कहा जाता है।

ओखली..  बता दे कि इसमें कई चीजों को पीसने का काम किया जाता है। इसे अंग्रेजी में मोर्टार कहा जाता है।

मूसल.. जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि ओखली में चीजें डाल कर उन्हें मूसल से पीसा जाता है। इसलिए इसे अंग्रेजी में पेसल कहा जाता है।

संडसी.. बता दे कि यह गर्म चीजों को पकड़ने के काम आती है। इसे अंग्रेजी में पिंसर्स कहा जाता है।

तवा .. इसे अंग्रेजी में ग्रिडल कहा जाता है। जिस पर रोटियां सेंकी जाती है।

कड़ाई.. बता दे कि कड़ाई को अंग्रेजी में वोक कहा जाता है।

कद्दूकस.. इसे अंग्रेजी में ग्रेटर कहते है। इसकी मदद से चीजों को घिसा जाता है। यानि कद्दूकस किया जाता है।

चाय की छलनी..  इसे अंग्रेजी में टी स्ट्रेनर कहा जाता है। जिससे चाय को छान कर पीया जाता है।

झरनी..  इसकी मदद से तली हुई चीजों को आसानी से निकाला जा सकता है। इसे अंग्रेजी में स्किमर कहते है।

पलटा.. इसे अंग्रेजी में टर्निंग स्पैटुला कहा जाता है।

तो ये है किचन में काम आने वाली चीजों के अंग्रेजी नाम, जिनके बारे में हम आपको बताना चाहते थे।

Summary
किचन में काम आने वाली इन चीजों को अंग्रेजी में क्या कहते है, क्या आप जानते है  Youth Express
Article Name
किचन में काम आने वाली इन चीजों को अंग्रेजी में क्या कहते है, क्या आप जानते है Youth Express
Description
आमतौर पर हम किचन में बहुत सी चीजें इस्तेमाल करते है। जैसे कि रोटी पकाने के चकला, बेलन, तवा और सब्जी पकाने के लिए कड़ाई, कड़छी आदि ऐसी कई चीजें है जो किचन में काम आती है। मगर क्या आप जानते है कि किचन में काम आने वाली इन चीजों को अंग्रेजी में क्या कहते है। बहरहाल हमें नहीं लगता कि आपको इन सभी चीजों की अंग्रेजी पता होगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER